विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीताराम केसरी के नाती ने सोनिया गांधी पर लगे आरोपों को नकारा, बोले-अध्यक्ष पद से हटाने में नहीं थी उनकी भूमिका

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:53 PM (IST)

Sitaram Kesri के नाती राकेश केसरी ने 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष पद से उनके दादा को हटाए जाने में सोनिया गांधी की भूमिका के आरोपों को खारिज किया है।

सीताराम केसरी, राकेश केसरी और सोनिया गांधी। (एआइ फोटो)

सीताराम केसरी, राकेश केसरी और सोनिया गांधी। (एआइ फोटो)

HighLights

  1. राकेश केसरी ने सोनिया गांधी की भूमिका को खारिज किया।

  2. सोनिया गांधी ने सीताराम केसरी का सम्मान किया था।

  3. गांधी परिवार आज भी केसरी परिवार के संपर्क में।

जागरण संवाददाता, देवघर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत सीताराम केसरी के नाती झारखंड के देवघर निवासी राकेश केसरी ने वर्ष 1998 में सीताराम केसरी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाए जाने के पीछे सोनिया गांधी की भूमिका होने संबंधी आरोपों को खारिज किया है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने न केवल उनके दादा का सम्मान किया, बल्कि उन्हें पद से हटाए जाने की जानकारी मिलते ही 7 Ab Purana Kila Road स्थित उनके आवास पहुंचकर मुलाकात भी की थी। उन्होंने सीताराम केसरी को महान नेता बताया था।

मंगलवार को बातचीत में राकेश केसरी ने कहा कि उस समय उनकी उम्र करीब 25-26 वर्ष थी और उन्हें राजनीति की अधिक समझ नहीं थी। हालांकि, उनके नाना के गांधी परिवार से अच्छे संबंध थे। वह कांग्रेस को हमेशा 'कांग्रेस-आइ' यानी इंदिरा कांग्रेस कहते थे, कभी अपनी कांग्रेस नहीं मानते थे।

राकेश केसरी का यह बयान सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलांगिंग : ए जर्नी आफ लव' में किए गए उल्लेख के संदर्भ में आया है। सोनिया ने लिखा है कि 1998 में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद वह सीधे सीताराम केसरी के आवास पहुंचीं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इससे केसरी आश्चर्यचकित रह गए थे। उनकी आंखें नम हो गई थीं और उन्होंने सोनिया के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था। राकेश ने सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री नहीं बनने के फैसले को भी उनका अपना त्याग बताया। उन्होंने कहा कि उस समय सभी सांसद उनके साथ थे, इसलिए विरोध का सवाल ही नहीं था।

उन्होंने बताया कि गांधी परिवार आज भी उनके परिवार के संपर्क में है। पिछले वर्ष 24 अक्टूबर को सीताराम केसरी की 25वीं पुण्यतिथि कांग्रेस ने पार्टी की ओर से आयोजित की थी। परिवार के पत्र पर पार्टी नेतृत्व ने तत्काल सहमति दी और पूरा आयोजन अपने खर्च पर किया। इसे उन्होंने केसरी के प्रति कांग्रेस का सम्मान बताया।

यह भी पढ़ें- 12500 KM पैदल चलकर पहुंचे बाबाधाम, लखनऊ के 2 युवाओं का अनोखा संकल्प; 11 ज्योतिर्लिंगों के किए दर्शन

यह भी पढ़ें- देवघर विधायक और चास एसडीओ के अंगरक्षकों को साहिबगंज पुलिस ने भेजा जेल, पड़ोसी की गोली मारकर की थी हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।