विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12500 KM पैदल चलकर पहुंचे बाबाधाम, लखनऊ के 2 युवाओं का अनोखा संकल्प; 11 ज्योतिर्लिंगों के किए दर्शन

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:31 PM (IST)

लखनऊ के विपिन और ओमवीर सिंह 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा पर हैं, जिसमें उन्होंने 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लिए हैं और अब बाबाधाम पहुंचे हैं।

12500 KM पैदल चलकर पहुंचे बाबाधाम

12500 KM पैदल चलकर पहुंचे बाबाधाम

HighLights

  1. लखनऊ के दो युवा 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा पर।

  2. बाबाधाम पहुंचे, 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे किए।

  3. गौ संरक्षण और गौ माता को राष्ट्रीय माता बनाने की मांग।

संवाद सूत्र, देवघर। भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की कामना लेकर लखनऊ के दो युवा विपिन सिंह और ओमवीर सिंह पैदल भारत भ्रमण पर निकले हैं। दोनों अब तक 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं। इसी क्रम में दोनों बाबाधाम पहुंचे। 

दोनों युवाओं ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। अब उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव काशी विश्वनाथ मंदिर होगा, जहां दर्शन के साथ उनकी 12 ज्योतिर्लिंगों की उनकी पैदल यात्रा पूरी हो जाएगी। 

800 किलोमीटर का सफर करना बाकी

विपिन सिंह और ओमवीर सिंह अब तक करीब 12 हजार 500 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं। वहीं, उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अभी लगभग 800 किलोमीटर का सफर करना बाकी है। 

दोनों युवाओं ने बताया कि उनकी इस कठिन पैदल यात्रा का उद्देश्य केवल 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना नहीं, बल्कि गौ माता के संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना भी है। इसके साथ ही उनकी मांग है कि गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए। 

इसके साथ ही लखनऊ में एक बड़े गौशाला का निर्माण कराकर गोवंशों की सेवा और संरक्षण किया जा सके। इसी संकल्प को लेकर दोनों युवा हजारों किलोमीटर की कठिन यात्रा कर रहे हैं। उनका कहना है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनकी यात्रा सफल हो और गौ सेवा का उनका संकल्प पूरा हो।

यह भी पढ़ें- पितरों के मार्गदर्शन के लिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर के शिखर पर जला आकाशदीप, एक महीने तक चलेगा अनुष्ठान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।