विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा नेता के घर तीस लाख का डाका, सात डकैत गिरफ्तार

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 23 Aug 2017 10:13 AM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2017 03:04 PM (IST)

देवघर में पुलिस ने सात डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

भाजपा नेता के घर तीस लाख का डाका, सात डकैत गिरफ्तार
भाजपा नेता के घर तीस लाख का डाका, सात डकैत गिरफ्तार

देवघर, जेएनएन। भाजपा नेता अरविंद यादव के घर हथियारबंद अपराधियों ने करीब तीस लाख की डकैती की। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मधुपुर के डंगाल पुटन मे भाजपा नेता अरविंद यादव के घर डकैती कर भाग रहे सात डकैत तकरीबन 30 लाख रुपये सामान के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सभी डकैत स्कार्पियो से आए थे। मारगोमुण्डा थाना के चिहुटिया के पास पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन के साथ दबोचा। घटना मंगलवार देर रात की है।

अपराधियों ने गृहस्वामी समेत सभी सदस्यों को बांध दिया था। जब वे लोग भाग गए, तब अरविंद ने शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी गई। पूरा तंत्र हरकत में आ गया। इसके बाद घेराबंदी की गई। घटना कालीपुर की है। पुलिस ने दो पिस्टल, चाकू व लूटी गई दो बाइक भी बरामद कर ली हैं।

यह भी पढ़ेंः किशोरी ने अस्पताल के सामने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

यह भी पढ़ेंः डॉक्टर का पांच साल तक करता रहा यौन शोषण, ऐसे खुला राज