देवघर की बेटी रिधिका यादव का कमाल: नेशनल एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
देवघर की रिधिका यादव ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है।

रिधिका यादव ने जीता कांस्य पदक। (जागरण)
HighLights
रिधिका यादव ने राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में देवघर की खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया।
यह उपलब्धि देवघर और झारखंड के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
जागरण संवाददाता, देवघर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2026-27 में देवघर की होनहार एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी रिधिका यादव ने शानदार प्रदर्शन किया।
रिधिका ने कांस्य पदक जीतकर ना केवल जिला बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
12 से 16 नवंबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रिधिका ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।
मोहित केसरी के देखरेख में प्रैक्टिस करती है। उसके इस शानदार प्रदर्शन से देवघर के खेल जगत में खुशी की लहर है।
उनकी उपलब्धि पर देवघर जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष अजय खवाड़े ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रिधिका के देवघर आगमन पर जिला जिम्नास्टिक संघ की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रिधिका की यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। रिधिका भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देवघर व झारखंड का गौरव बढ़ाती रहेगी।
यह भी पढ़ें- झारखंड के पांच नए शहरों में हवाई कनेक्टिविटी से विकास को मिलेगी रफ्तार, अभी सिर्फ रांची-देवघर में है एयरपोर्ट