विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoghar News: राष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा, 48 MBBS छात्र-छात्राओं को प्रदान की उपाधि

Published: Thu, 31 Jul 2025 05:01 PM (IST)

देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 48 MBBS छात्रों को उपाधियां दीं जिनमें से चार ...और पढ़ें

स्वर्ण पदक विजेता डॉ. अश्मित अग्रवाल को पदक देती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। जागरण फोटो
स्वर्ण पदक विजेता डॉ. अश्मित अग्रवाल को पदक देती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। जागरण फोटो

जागरण संवाददाता, देवघर। एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों 48 एमबीबीएस में चार को मेडल और पांच को उपाधि दिया। इसमें डॉ. अश्मित अग्रवाल को स्वर्ण पदक, डॉ. तनिष्क को रजत, डॉ. हर्षविन को कांस्य पद दिया।

प्रथम बैच की एमबीबीएस डॉ. ॠचा जायसवाल को सबसे अधिक उपस्थिति के लिए सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने इसके अलावा पांच एमबीबीएस को उपाधि दिया। इसमें डॉ. अंजनी कुमारी, डॉ. गौतम शंकर, डॉ. सुमिता सिन्हा, डॉ. शिक्षा सिंह और डॉ. ओम शंकर शामिल हैं।

एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि एम्स देवघर में एमबीबीएस 2019 बैच में 48 छात्र-छात्राएं एमबीबीएस पाठ्यक्रम उत्तीर्ण कर अपना

इंटर्नशिप पूरा कर लिए हैं। जिन्हें इस दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की गई।

इस अवसर पर एम्स देवघर संस्थान से वर्ष 2019 बैच के एमबीबीएस पाठ्यक्रम उत्तीर्ण तीन उत्कृष्ट छात्रों को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक व एक छात्र को उत्कृष्ट उपस्थिति के लिए पदक के अलावा सभी 48 छात्र-छात्राओं को एमबीबीएस डिग्री की उपाधि प्रदान की गई।

स्वर्ण पदक विजेता डॉ. अश्मित अग्रवाल ने कहा कि सस्ता सेवा करेंगे। अश्मित जयपुर के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- President Draupadi Murmu दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचीं, देवघर हवाई अड्डे पर राज्यपाल एवं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें- Dhanbad News: राष्ट्रपति के आगमन पर 1 अगस्त के लिए बदला ट्रैफिक प्लान, इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित