Move to Jagran APP

पंचायत सेवकों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा : संघ

संवाद सूत्र सारवां तूतरा पहाड़ी मंदिर परिसर गोरे मारा में झारखंड राज पंचायत सचिव संघ

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 11:29 PM (IST)
पंचायत सेवकों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा : संघ

संवाद सूत्र, सारवां : तूतरा पहाड़ी मंदिर परिसर गोरे मारा में झारखंड राज पंचायत सचिव संघ की जिला शाखा सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया गया। झारखंड राज्य कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र नारायण सिंह, महामंत्री जितेंद्र सिंह बड़ाइक, अशोक कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत सचिव को पदाधिकारी अनावश्यक रूप से दबाव एवं प्रताड़ित करने का कार्य करते हैं। नियम की अनदेखी कर लगातार कार्यों का दबाव पंचायत सचिव पर बनाया जाता है जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

मनरेगा से पंचायत सचिव को मुक्त किया जाए : पांच सूत्री मांग में अनु सचिवीय कर्मचारी समाहरणालय संवर्ग की तरह पद का वर्गीकरण करते हुए पद के अनुसार ग्रेड पे निर्धारित कर सातवां वेतन संशोधन कर न्यूनतम 2400 ग्रेड पे सुनिश्चित हो। झारखंड राज्य में प्रोन्नति पर लगाई गई रोक निरस्त कर ससमय प्रोन्नति देना सुनिश्चित करें, मनरेगा से पंचायत सचिव को मुक्त किया जाए। पंचायत सचिवालय चालू करने के लिए लेखा लिपिक कंप्यूटर ऑपरेटर अनुसेवक एवं रात्रि प्रहरी की नियुक्ति की जाए। कोई भी योजना के क्रियान्वयन के पूर्व मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण कराने के बाद कार्य कराना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी योजना में किसी प्रकार की त्रुटि शिकायत पर संबंधित सभी कर्मी अधिकारी को जिम्मेवार बनाया जाए। इस अवसर पर लखन सतनारायण मांझी, सदानंद प्रसाद, रोहित महतो, रूपलाल महतो, जयदेव सिंह, फिरोज अंसारी, उमेश प्रसाद सिह, महेंद्र नारायण सिह, रामचंद्र मंडल, भुनेश्वर यादव, वासुदेव यादव, भाग्य धर्मपाल, बिपिन बिहारी सिह, विनोद कुमार नगेंद्र, दास अजय कुमार, अनोखा समसुद्दीन अंसारी, सुबल मंडल, सुरेश कुमार दास, संजय मंडल, मृत्युंजय राय, भागवत सिंह व अन्य पंचायत सेवक उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.