उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के देवघर दौरे की तैयारी शुरू, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था पर मंथन
CP Radhakrishnan: उपराष्ट्रपति के संभावित देवघर आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। उपायुक्त ने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और ...और पढ़ें

देवघर बाबा मंदिर में पूजा करते उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, देवघर। भारत के उप राष्ट्रपति CP Radhakrishnan के संभावित देवघर आगमन कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है। उनका 10 अक्टूबर को झारखंड दौरा प्रस्तावित है।
उप राष्ट्रपति अपने दाैरे के दौरान देवघर में आयोजित सैन्य संपर्क मेला सह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा देवघर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित कर सकते हैं।
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, डीडीसी पीयूष सिन्हा और एसडीएम रवि कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों संग तैयारियों को लेकर बैठक किया। बैठक में आगामी दौरे को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
उपायुक्त ने मुख्य रूप से विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़े तमाम बिंदुओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
उन्होंने संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और यातायात व्यवस्था को इस तरह बहाल रखने का निर्देश दिया जिससे आम जनता को भी असुविधा न हो। इसके साथ ही, उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया कि वीआईपी मूवमेंट से जुड़े आवश्यक प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी निर्धारित कार्यों को समय सीमा के भीतर और उच्च मानकों के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया।
बैठक में जिला नजारत उपसमाहर्ता मुकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार, ट्रैफिक डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- झारखंड-छत्तीसगढ़ के BJP संगठन महामंत्रियों की अदला-बदली, पवन साय और कर्मवीर ने बाबा बैद्यनाथ से लिया आशीर्वाद
यह भी पढ़ें- Jamtara की दो बेटियों का क्रिकेट में कमाल, BCCI ने अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप टी-20 के लिए चुना
