विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoghar News: नीतू को मिला बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर का अवार्ड, ग्रामीण विकास मंत्री भी रही थीं मौजूद

Published: Thu, 08 May 2025 03:14 PM (IST)

रांची में आयोजित ग्राम संसद कार्यक्रम में जमुआ पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी को बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर 2025 ...और पढ़ें

नीतू को मिला बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर का अवार्ड (जागरण)
नीतू को मिला बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर का अवार्ड (जागरण)

HighLights

  1. नीतू को मिला बेस्ट मुखिया आफ द ईयर का अवार्ड
  2. रैंडम वेरिएबल फाउंडेशन ने किया था आयोजन
  3. पालोजोरी की जमुआ पंचायत की मुखिया है नीतू

संवाद सूत्र, पालोजोरी (देवघर)। Deoghar News: झारखंड में ग्राम संसद में बेहतर कार्य करने की पहल की गयी है। इस दिशा में ग्राम संसद झारखंंड चैप्टर कानक्लेव का आयोजन रांची में किया गया था। इसमें ग्रामीण विकास और परिवर्तन के बारे में चर्चा की गयी थी। आयोजन रैंडम वेरिएबल फाउंडेशन की ओर से किया गया था।

पंचायत में उत्कृष्ट कार्य के लिए रांची में आयोजित ग्राम संसद कार्यकम में बेस्ट मुखिया आफ द ईयर 2025 का अवार्ड जमुआ पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी को दिया गया। पुरस्कार झारखंड सरकार द्वारा पंचायत में जनता के हित में किए गए विकास कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को दिया जाता है।

पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल है

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने के बाद पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल है और अपने मुखिया को बधाई दे रहे हैं। वही मुखिया ने कहा कि कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री भी आयी थीं। उन्होंने प्रोत्साहित भी किया। फाउंडेशन के सचिव के हाथों वह बेस्ट मुखिया के अवार्ड से सम्मानित हुई।

यह अवार्ड पंचायत के जमुआ और ताराबाद गांव में नारी शक्तिकरण, बाल विवाह समेत अन्य कार्य के लिए दिया गया। पंचायत प्रतिनिधि का काम ही सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना है।

जनता की सेवा करना व क्षेत्र का विकास करना है। वहीं अवार्ड को लेकर मुखिया संघ में खुशी का माहौल है। मुखिया संघ ने मुखिया नीतू कुमारी को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें

Jharkhand CGL Paper Leak Update: सीजीएल पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट, झारखंड हाईकोर्ट ने मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand News: झारखंड बनेगा रोजगार का हब, इस विदेशी कंपनी ने 320 मिलियन यूरो के निवेश का दिया प्रस्ताव