लंदन में देवघर के बाउंसर कुंदन राव की संदिग्ध मौत, स्वजन ने जताई हत्या की आशंका; शव के लिए सरकार से गुहार
देवघर निवासी कुंदन राव की लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे ...और पढ़ें

कुंदन राव। (फाइल फोटो)
HighLights
देवघर के कुंदन राव की लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस कर रही है जांच।
सरकार से पार्थिव शरीर देवघर लाने की मदद मांगी गई।
जागरण संवाददाता, देवघर। झारखंड के देवघर जिले के एक शख्स कुंदन राव की लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। कुंदन बाउंसर का काम करता था।
देवघर के कास्टर्स टाउन तीन नंबर फांड़ी, जमुनाजोर पुल के पास निवासी कुंदन राव की लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से स्वजनों में शोक का माहौल है। मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से वे चिंतित हैं।
वहीं, स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करते हुए कुंदन राव का पार्थिव शरीर लंदन से उनके गृह नगर देवघर लाने में मदद करने की गुहार लगाई है।
स्वजनों के अनुसार, कुंदन राव करीब 20 वर्ष पहले रोजगार के सिलसिले में लंदन गए थे। वहां उन्होंने स्थानीय निवासी सारा राव से विवाह कर लिया था। वर्तमान में वह 13-लांसिंग रोड, एफडब्ल्यू फेल्थम, डीडब्ल्यू-13 4-एलएन, यूके (लंदन) में रह रहे थे। स्वजनों के अनुसार, कुंदन लंदन में बाउंसर का काम करते थे।
बताया गया कि घटना से एक दिन पहले दोपहर करीब 12 बजे कुंदन राव की बातचीत उनकी बहन कंचन देवी और बहनोई अशोक कुमार रावत से हुई थी। बातचीत के बाद सब कुछ सामान्य था।
इसके बाद उसी रात करीब 12 बजे कुंदन की पत्नी का फोन स्वजनों के पास आया। पत्नी ने उन्हें कुंदन राव की मौत होने की सूचना दी। अचानक मौत की खबर मिलते ही स्वजन स्तब्ध रह गए।
कुंदन राव की मौत के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।
इधर, देवघर में रह रहे कुंदन के स्वजनों ने सरकार और प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। मृतक के परिवार के सदस्य चंदन कुमार राव ने सरकार से लंदन में संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर कुंदन राव का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द देवघर लाने में सहायता करने की मांग की है।
मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने की वजह से स्वजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- देवघर में हिंदुजा अस्पताल की शुरुआत, Assam CM ने कहा-मोदी सरकार में देश को मिले 22 एम्स और 846 मेडिकल कॉलेज
यह भी पढ़ें- Anant Chaturdashi पर बाबा मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 14 गांठों वाले अनंत सूत्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
