Move to Jagran APP

फरार वारंटियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश

संवाद सूत्र मधुपुर रेल डीएसपी धनबाद साजिद जफर ने सोमवार को मधुपुर जीआरपी थाना का निरीक्ष्

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 11:59 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 05:15 AM (IST)
फरार वारंटियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश

संवाद सूत्र, मधुपुर : रेल डीएसपी धनबाद साजिद जफर ने सोमवार को मधुपुर जीआरपी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पूर्व उन्होंने जीआरपी में पदस्थापित सभी रेल पुलिस जवान का परेड कराते हुए उनसे जानकारी ली। थाना में दर्ज मामलों का जायजा लिया। मधुपुर रेल थाना में पदस्थापित रेल पुलिस जवानों व कनीय पुलिस पदाधिकारियों के संबंध में जानकारी लिया। रेल थाना में दर्ज लंबित मामलों का तत्काल निष्पादन कर फरार वारंटी को गिरफ्तार किया जाए। कहा कि अनलॉक की प्रक्रिया में कई ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है। इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था में ढील नहीं बरती जाए। आवश्यक दिशा निर्देशों के अनुपालन के लिए रेलयात्रियों को जागरूक करने की बात कही। सभी अनिवार्य रूप से मास्क पहने व सैनिटाइजर का उपयोग करें। कहा कि मधुपुर रेल थाना अंतर्गत गिरिडीह, विद्यासागर, जामताड़ा, चितरंजन स्टेशन पर सुरक्षा में कोताही नहीं बरते।

मौके पर रेल थाना प्रभारी हरेराम दुबे, सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद अशफाक, रामप्रवेश तिवारी, कलिदर साहू समेत अन्य कई कनीय पुलिस पदाधिकारी व रेल पुलिस के जवान मौजूद थे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.