रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: छठ पर दरभंगा, बरौनी और रक्सौल के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, कई गाड़ियां रहेंगी रद
रेलवे ने छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से दरभंगा, बरौनी और रक्सौल के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं।
-1794510968109_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
छठ पूजा हेतु चेन्नई से दरभंगा, बरौनी विशेष ट्रेनें।
नॉन-इंटरलाकिंग कार्य से कई ट्रेनें रद/आंशिक रद।
हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का रीगा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव।
जागरण संवाददाता, देवघर। छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ के निस्तारण के लिए रेलवे ने एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और दरभंगा के बीच एक जोड़ी ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) एक्सप्रेस विशेष ट्रेनों का परिचालन निर्धारित किया है।
ये ट्रेनें प्रत्येक दिशा में एक-एक फेरा लगाएंगी। इसके अतिरिक्त, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से बरौनी तथा पोदनूर से रक्सौल के लिए एक-एक फेरे की एकतरफा टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–दरभंगा–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल विशेष ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत 06131 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–दरभंगा टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का प्रस्थान 11 नवंबर को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 11:00 बजे निर्धारित था।
इस ट्रेन का दरभंगा 13 नवंबर को पहुंचेगी। आसनसोल मंडल में इस ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल और चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा।
वहीं 06132 दरभंगा–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 14 नवंबर को दरभंगा से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी और 16 नवंबर को 15:45 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। आसनसोल मंडल में इस ट्रेन का ठहराव जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन और आसनसोल व दुर्गापुर स्टेशन पर होगा।
एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–बरौनी एकतरफा विशेष ट्रेन
06133 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–बरौनी एकतरफा टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का प्रस्थान 11 नंवबर को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 23:50 बजे चलेगी और 13 नवंबर को बरौनी 20:00 बजे पहुंचेगी। आसनसोल मंडल में इस ट्रेन का ठहराव को दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा।
पोदनूर–रक्सौल एकतरफा विशेष ट्रेन
06135 पोदनूर–रक्सौल एकतरफा टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का प्रस्थान 11 नवंबर को पोदनूर से 20:20 बजे होगा। ये ट्रेन का रक्सौल 14 नवंबर आगमन को 12:00 बजे पहुंचेगी। आसनसोल मंडल में इस ट्रेन का ठहराव 13 नवंबर को चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का विनियमन
यार्ड के पुनर्विन्यास एवं फ्लाईओवर लाइन को चालू करने के संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत धुतरा स्टेशन तथा एमसीएल ब्लॉक केबिन में प्री-नॉन-इंटरलाकिंग (प्री-एनआई) और नॉन-इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य किए जाएंगे। इसके फलस्वरूप निम्नलिखित ट्रेन सेवाओं का विनियमन किया जाएगा।
ये ट्रेन रहेंगी निरस्त
17321 वास्को-दा-गामा–जसीडीह एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 29 जनवरी को प्रारंभ होनी है, निरस्त रहेगी। 17322 जसीडीह–वास्को-दा-गामा एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा एक फरवरी को प्रारंभ होनी है, निरस्त रहेगी। 15028 गोरखपुर–संबलपुर एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 28 जनवरी को प्रारंभ होनी है, निरस्त रहेगी।
आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ
13288 आरा–दुर्ग एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 29 जनवरी को प्रारंभ होगी, राउरकेला में समाप्त होगी। राउरकेला और दुर्ग के बीच इस ट्रेन की सेवा निरस्त रहेगी।
13287 दुर्ग–आरा एक्सप्रेस का 30 जनवारी का परिचालन राउरकेला से प्रारंभ होगा। दुर्ग और राउरकेला के बीच इस ट्रेन की सेवा निरस्त रहेगी।
15028 गोरखपुर–संबलपुर एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 29 जनवरी को प्रारंभ होगी, हटिया में समाप्त होगी। हटिया और संबलपुर के बीच इस ट्रेन की सेवा निरस्त रहेगी।
वहीं, 17007 चर्लापल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 23 जनवरी को प्रारंभ होगी, चर्लापल्ली से अपने निर्धारित प्रस्थान समय से दो घंटे बाद रवाना होगी।
रीगा स्टेशन पर हैदराबाद–रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 17005/17006 हैदराबाद–रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस को रीगा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया है।
17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस 12 नवंबर से हैदराबाद से प्रारंभ होने वाली यात्राओं के लिए रीगा स्टेशन पर 15:08 बजे पहुंचेगी और 15:10 बजे प्रस्थान करेगी। रीगा स्टेशन पर इस ट्रेन का पहला ठहराव 14 नवंबर को होगा।
17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस 15 नवंबर से रक्सौल से प्रारंभ होने वाली यात्राओं के लिए रीगा स्टेशन पर 04:23 बजे पहुंचेगी और 04:25 बजे प्रस्थान करेगी। रीगा स्टेशन पर इस ट्रेन का पहला ठहराव 15 नंवबर को होगा।
छठ पूजा के दौरान चेन्नई–बरौनी विशेष ट्रेनों का परिचालन
छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ के निस्तारण के लिए रेलवे द्वारा चेन्नई और बरौनी के बीच ट्रेन आन डिमांड (टीओडी) एक्सप्रेस विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
ये ट्रेनें प्रत्येक दिशा में एक-एक फेरा लगाएंगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत 06115 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–बरौनी टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 12 नवंबर को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 23:50 बजे प्रस्थान करेगी और 14 नवंबर को 20:00 बजे बरौनी पहुंचेगी।
वहीं, 06116 बरौनी–चेन्नई बीच टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 16 नवंबर को बरौनी से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और 18 नवंबर को 18:30 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी।
आसनसोल मंडल में दोनों ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा। इन विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित द्वितीय शयनयान (एसी टू-टियर), वातानुकूलित तृतीय शयनयान (एसी थ्री-टियर), शयनयान श्रेणी तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी डिब्बे हाेंगे।
यह भी पढ़ें- देवघर एयरपोर्ट के बाद झारखंड टूरिज्म में उछाल: हर साल आ रहे 2 करोड़ पर्यटक, एडवेंचर लवर्स के लिए 300 करोड़ मंजूर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।