पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान
संवाद सूत्र हंटरगंज (चतरा) हंटरगंज थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के संतरामपुर गांव निवासी
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:44 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा) : हंटरगंज थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के संतरामपुर गांव निवासी नरेश भुइयां के बीस वर्षीय पुत्र जंगाली भुईयां ने शुक्रवार की रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली। युवक तिलहेत गांव स्थित अपने ससुराल गया हुआ था। महेश भुइयां की बेटी से एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। पति और पत्नी एकतारा गांव के साप्ताहिक हाट गए थे। हाट से लौटने के क्रम में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। ससुराल पहुंचने के कुछ देर बाद युवक ने कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी मौत है गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।