विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंत्री के अंगरक्षकों ने की विधायक से धक्का-मुक्की

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 22 Aug 2017 09:52 AM (IST)

स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के अंगरक्षकों ने विधायक सह मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष गणेश गंझू के साथ धक्का-मुक्की की।

मंत्री के अंगरक्षकों ने की विधायक से धक्का-मुक्की
मंत्री के अंगरक्षकों ने की विधायक से धक्का-मुक्की

जागरण संवाददाता, सिमरिया (चतरा)। स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के अंगरक्षकों ने सोमवार को स्थानीय विधायक सह मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष गणेश गंझू के साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद विधायक और मंत्री के अंगरक्षक उलझ पड़े। हालांकि थोड़ी देर में स्थिति नियंत्रित हो गई। घटना से नाराज विधायक ने प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक का बहिष्कार कर दिया।

स्वास्थ्य मंत्री यहां 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में भाग लेने आए थे और स्थानीय किसान भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। बताया जाता है कि मंत्री जब पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे, उसी बीच विधायक भी मंत्री के साथ वार्ता में शामिल होने के लिए आगे बढ़े। तभी मंत्री के अंगरक्षकों ने उन्हें रोक दिया और धक्का-मुक्की कर पीछे धकेल दिया।

घटना से विधायक के समर्थक नाराज हो गए और अंगरक्षकों से उलझ पड़े। विधायक के अंगरक्षक भी तन गए, कुछ देर के लिए अप्रिय स्थिति बन गई। इस बीच, विधायक के एक समर्थक को भी अंगरक्षकों ने पीछे धकेल दिया। इसके बाद मंत्री अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए। घटना से आहत विधायक ने बताया कि इस घटना से अपमानित महसूस कर रहा हूं और काफी दुखी हूं। मंत्री महोदय के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से भी धक्का लगा है। बावजूद वे मेरे अतिथि हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं। वे हमारे क्षेत्र में आए हुए हैं उनका स्वागत सत्कार करना मेरा कर्तव्य है।

विधायक के साथ धक्का-मुक्की या दु‌र्व्यवहार जैसी कोई घटना नहीं हुई है। उनके एक समर्थक को बॉडीगार्ड ने पीछे हटने को कहा था। विधायक हमारे मित्र हैं और हमारी पार्टी के सम्मानित नेता हैं। उनके साथ दु‌र्व्यवहार का सवाल ही नहीं उठता। मैं उनसे बात करूंगा।

- रामचंद्र चंद्रवंशी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार।

यह भी पढ़ेंः जमशेदपुर में ब्लू व्हेल गेम ने ली डीबीएमएस के छात्र की जान

यह भी पढ़ेंः ...तो इसलिए बंद हो जाएंगे तीन लाख बैंक खाते, जानिए