Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट से हजारों महिलाएं बाहर, सरकार ने अचानक लिया फैसला

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 04:02 PM (IST)

    झारखंड के चतरा जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची से 52293 लाभार्थियों को बाहर कर दिया गया है। साधन-संपन्न और नौकरीपेशा परिवारों की महिलाओं को योजना से बाहर रखा जा रहा है। सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर लाभार्थियों की छंटनी की गई है। आने वाले दिनों में और भी लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं।

    Hero Image
    मंईयां सम्मान की लिस्ट से हजारों महिलाएं बाहर, सरकार ने अचानक लिया बड़ा फैसला

    जागरण संवाददाता, चतरा। साधन-संपन्न एवं नौकरी-पेशा परिवारों की युवतियों व महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) की लाभुक सूची से बाहर किया जा रहा है। प्रथम चरण में जिले के 52,293 लाभुकों का नाम सूची से हटा दिया गया है। सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड से ऊपर के परिवारों की महिला सदस्यों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यही कारण है कि एक झटके में 52,293 लाभुकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। लाभुकों की छंटनी स्टेट से की गई है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि छंटनी की प्रक्रिया सतत होती रहेगी, ताकि योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ मापदंड के अंतर्गत आने वाली महिलाएं व युवतियों को ही मिल सके।

    जिले में कुल लाभुकों की संख्या 2,01,796 थी। दिसंबर तक शत-प्रतिशत लाभुकों योजना मद की राशि का भुगतान किया गया। लेकिन जनवरी से मार्च तक का 1,49,293 का डाटा डाउनलोड हुआ है।

    अधिकारिक सूत्रों ने बताया आने वाले दिनों में और साधन-संपन्न परिवारों के लाभुकों का नाम कटेगा। ग्राउंड स्तर पर उसका मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने योजना मद का लाभुक के लिए गाइडलाइन निर्धारित किया है।

    स्टेट से की गई छंटनी

    • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में छंटनी स्टेट से की गई। बैंक अकांउट, आधार और दूसरे कागजों का मिलान कर मूल्यांकन किया गया और उसके बाद छंटनी की गई।
    • अधिकारिक सूत्रों ने बताया प्रदेश के सभी जिलों में छंटनी की गई है। आठ से दस लाख लाभुक अयोग्य पाए गए। अयोग्य सारे लाभुकों को सूची से अलग कर दिया गया और उनके बैंक खाता में भुगतान बंद कर दिया गया।

    स्वजन उठा रहे थे लाभ

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची से अलग किए गए नामों में बहुत सारे ऐसे हैं, जिनके पति या पिता सरकारी नौकरी-पेशा में हैं। योजना प्रारंभ होने के बाद उनके द्वारा आवेदन किया गया और प्रखंड एवं जिला से अनुमोदन कर के भेज दिया गया। जिसके बाद उनके खाता में भुगतान आने लगा, लेकिन सरकार ने गाइडलाइन जारी किया, तो वैसे में बहुतों की छंटनी होना निश्चित था।

    प्रथम चरण में 52,293 लाभुकों को छंटनी की गई है। मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। आने वाले दिनों में और भी लाभुकों का नाम सूची से हटाया जाएगा। हर जिलों में छंटनी हुई है। साधन-संपन्न एवं नौकरी पेशा वालों के परिवार के सदस्य भी योजना का लाभ उठा रहे थे। प्रदेश स्तरीय टीम से यह कार्रवाई की है। - सूकरामणि लिंडा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, चतरा

    ये भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana: होली से पहले महिलाओं को हेमंत सरकार ने कर दिया खुश, 2500 की जगह खाते में भेजे इतने रुपये

    ये भी पढ़ें- Jharkhand: होली से पहले CM हेमंत ने महिलाओं को दे दी एक और खुशखबरी, मंईयां सम्मान योजना को लेकर आया नया अपडेट