Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: होली से पहले महिलाओं को हेमंत सरकार ने कर दिया खुश, 2500 की जगह खाते में भेजे इतने रुपये

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचने से खुशियां दोगुनी हो गई हैं। होली और रमजान के त्योहारों में महिलाओं को मिली 7500 रुपये की राशि ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया है। जनवरी फरवरी और मार्च महीने की राशि एक साथ मिलने से महिलाओं के चेहरे खिल उठे हैं। इस योजना से जुड़ी हर जानकारी के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

    By Sandeep Keshri Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 10 Mar 2025 08:35 PM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सहयोगी, गढ़वा। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि योजना की लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में पहुंचने लगी है। इससे महिलाओं में खुशी का माहौल है।

    एक साथ तीन माह की राशि 7500 रुपये बैंक खाते में पहुंचने से महिलाओं के होली व रमजान की खुशी में इजाफा हो गया है।

    सरकार ने डीबीटी के माध्यम से जनवरी, फरवरी व मार्च की राशि महिलाओं के बैंक खाते में भेजी है। जिसका इंतजार महिलाएं बेसब्री से कर रही थी।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा विगत आठ मार्च को राशि भेजे जाने शुरूआत किए जाने के बाद गढ़वा जिले में अगले दिन यानी नौ मार्च से लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में 7500 रुपये आना शुरू हो गया है।

    उस दिन से लगातार महिलाओं के बैंक खाते में राशि पहुंच रही है। यह सिलसिला लगातार जारी है। यहां सबसे रोचक बात यह है कि मंईयां सम्मान की राशि लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

    महिलाएं तो आपस में चर्चा कर ही रही है। पुरुष भी इसके प्रति उत्सुक दिख रहे हैं। अपनी पत्नी, बेटी, बहू के खाते की पड़ताल वह लगातार करा रहे हैं। ताकि वह सरकार की इस योजा के लाभ से वंचित नहीं रह जाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिन महिलाओं के बैंक खाते में राशि आ गई उनमें उत्साह देखने को मिल रहा है। शेष महिलाएं भी राशि आने का इंतजार कर ही है।

    ऐसे में यह योजना महिलाओं के बीच चर्चा में है। किसको राशि मिली, किसे नहीं। यह पूछताछ की जा रही है। राशि भुगतान से संबंधित मोबाइल में मैसेज आने पर महिलाएं इसे एक दूसरे को दिखाती फिर रही है।

    जिले में है दो लाख 45 हजार 472 लाभुक

    • जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या दो लाख 45 हजार 472 लाभुक है। इन्हें डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में राशि भेजी जा रही है।
    • राशि भेजने का क्रम नौ मार्च से शुरू हुआ है तथा लगातार जा रही है। जिन्हें राशि मिल जा रही है उनमें खुशी है तथा शेष महिलाएं राशि आने का इंतजार कर रही है।

    मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों को नियम संगत प्रक्रियाओं के माध्यम से सरकार राशि भेज रही है। जिन लाभुकों को राशि खाता में नहीं पहुंच पाई है होली से पहले पहुंच जाएंगा। लाभुकों के खाते में राशि नही पहुंचने की शिकायत को सरकार और प्रशासन से समाधान की मांग की जाएगी। ताकि सभी लाभुकों को सम्मान की राशि मिल सके।-अनंत प्रताप देव, विधायक, भवनाथपुर विस क्षेत्र।

    यह भी पढ़ें-

    होली से पहले CM हेमंत ने महिलाओं को दे दी एक और खुशखबरी, मंईयां सम्मान योजना को लेकर आया नया अपडेट

    सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि, आ गया नया अपडेट