विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav: RJD प्रत्याशी के लिए झारखंड पहुंचे तेजस्वी, मंच से कह दी ऐसी बात; जिसको सुनकर लोग हो गए गदगद!

Published: Sun, 10 Nov 2024 05:40 PM (IST)

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जाति और धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने का ...और पढ़ें

राजद प्रत्याशी के लिए चतरा पहुंचे तेजस्वी यादव
राजद प्रत्याशी के लिए चतरा पहुंचे तेजस्वी यादव

HighLights

  1. बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता की सभा से महागठबंधन की दिखी एकजुटता
  2. एक्स डिप्टी सीएम ने राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश के पक्ष में मतदान करने की अपील

संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा)। भाजपा जाति व धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है और सत्ता में रहने के लिए उसका इस्तेमाल कर रही है।

उक्त बातें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को जब जनमत नहीं प्राप्त होता है, तो सरकार गिराने के लिए हर प्रयास करती है। ऐसा ही खेल झारखंड में भाजपा ने खेला। जिसमें विधायकों को खरीदने का प्रयास किया, लेकिन इसमें वह नाकाम रही।

बिहार में तो सीएम को ही हाईजैक कर लिया- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा नेता जब सरकार नहीं गिरा पाए, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजने का काम किया। झारखंड में भाजपा सफलता हासिल नहीं की, लेकिन बिहार में तो सीएम को ही हाईजैक कर लिया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव ने भाजपा को भगाने के लिए अपने शरीर का खून सुखा दिया। जब लालू यादव भाजपा से नहीं डरे तो उनका बेटा कैसे डर सकता है।

सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने चतरा विधानसभा से राजद उम्मीदवार रश्मि प्रकाश को विजय बनाने की अपील मतदाताओं से की।

नौकरी देंगे तभी शादी होगी- तेजस्वी

उन्होंने कहा कि पिछले बार भी चतरा की जनता ने लालू यादव के झंडा को बुलंद किया था। इस बार भी उनके झंडे को झुकना नहीं देना है। तेजस्वी यादव ने इस बार झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने पर 10 लाख नौजवानों को नौकरी देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि आप तेजस्वी यादव पर भरोसा रखें हम आपको नौकरी देंगे। वहीं चुस्की लेते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों को नौकरी देंगे तभी आप लोगों की अच्छी शादी होगी और जब शादी होगी तो बच्चे होंगे और बच्चे होंगे तो घर में खुशियां ही खुशियां आएगी।

तेजस्वी यादव के अलावा जनसभा को मंत्री सत्यानंद भोगता, वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी, गौतम सागर राणा, विनोद यादव, उम्मीदवार रश्मि प्रकाश सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। चुनावी सभा में जबर्दस्त भीड़ देखने को मिली। सभा के माध्यम से महा गठबंधन के नेताओं ने एकजुटता का परिचय दिया है।

बता दें कि तेजस्वी चतरा के गिद्धौर में भी एक सभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन वहां किसी कारण से नहीं पहुंचे। ऑनलाइन के माध्यम से उन्होंने जनता को संबोधित किया। 

यह भी पढ़ें-

Bihar By-Election: उप चुनाव में दलों से ज्यादा दिग्गजों की साख दांव पर, चार सीटों का कुछ ऐसा है हाल

Jharkhand Election 2024: 'उन पर राष्ट्रदोह का केस बनता है', राहुल गांधी पर अमित शाह की टिप्पणी से कांग्रेस ने जताई नाराजगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।