विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बायोमेट्रिक हाजिरी में 'जुगाड़' का खेल! दैनिक जागरण की खबर पर चतरा DC ने लिया संज्ञान; जांच के दिए आदेश  

Published: Thu, 01 Oct 2026 08:31 AM (IST)

चतरा में शिक्षकों द्वारा कृत्रिम अंगूठे से बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए ...और पढ़ें

बायोमेट्रिक हाजिरी में गड़बड़ी की जांच का आदेश। एआई जेनरेटेड इमेज

बायोमेट्रिक हाजिरी में गड़बड़ी की जांच का आदेश। एआई जेनरेटेड इमेज

जागरण संवाददाता, चतरा। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए लगाए गए बायोमेट्रिक सिस्टम में गड़बड़ी कर हाजिरी बनाने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

दैनिक जागरण में प्रकाशित 'चतरा में गुरुजी का जुगाड़, मोम की अंगुली से बना रहे हाजिरी' शीर्षक से प्रकाशित खबर को उपायुक्त रवि आनंद ने संज्ञान में लिया है। मामले में उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी और जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी प्रसाद को जांच करप्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त कार्यालय की गोपनीय शाखा से 29 सितंबर को जारी पत्र में प्रकाशित समाचार की छायाप्रति संलग्न करते हुए दोनों शिक्षा अधिकारियों को जांच का निर्देश दिया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापित कुछ शिक्षक आपसी सहयोग से कृत्रिम तरीके से अंगूठे का निशान तैयार कर बायोमेट्रिक मशीन को चकमा देकर हाजिरी बना रहे हैं।

dainik jagran

इस तरह की शिकायतों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। प्रशासन ने सभी सरकारी विद्यालयों में अविलंब आधुनिक बायोमेट्रिक मशीन अधिष्ठापित कराने का भी निर्देश दिया है।

इससे शिक्षकों की वास्तविक उपस्थिति सुनिश्चित करने और बायोमेट्रिक व्यवस्था में किसी तरह की हेराफेरी पर रोक लगाने की कवायद की जा रही है। प्रशासन की कार्रवाई से शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ने और विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें- डिजिटल होगी झारखंड की स्वास्थ्य सेवा: खूंटी, लातेहार, गुमला और चतरा में 10 बेड के टेली ICU की शुरुआत

यह भी पढ़ें- चतरा में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, त्योहारों से पहले भारी मात्रा में खेप जब्त