विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चतरा में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, त्योहारों से पहले भारी मात्रा में खेप जब्त

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:22 PM (IST)

चतरा के औरवा गांव में उत्पाद विभाग ने नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में ...और पढ़ें

पर्व में खपाने की थी तैयारी, तीन नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी।

पर्व में खपाने की थी तैयारी, तीन नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी।

HighLights

  1. चतरा के औरवा गांव में नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन।

  2. त्योहारों में खपाने की तैयारी में थी भारी मात्रा में शराब।

  3. 391 पेटी शराब, 1560 लीटर स्पिरिट, 2000 लीटर रंगीन शराब जब्त।

संवाद सहयोगी, चतरा। उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के औरवा गांव में छापामारी कर नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया। कार्रवाई के दौरान दिलीप यादव उर्फ करण के घर से छापामारी के दौरान विभिन्न कंपनियों के ब्रांड की 391 पेटी बोतलबंद शराब बरामद हुई।

इसमें 9888 बोतलों में कुल 3511.440 लीटर शराब थी। इसके अलावा 39 गैलन में 1560 लीटर स्पिरिट, 2000 लीटर तैयार रंगीन शराब, 40 लीटर कैरेमल बरामद किया गया। मौके से तीन बोतल पंचिंग मशीन के अलावा लेबल, ढक्कन, एडहैसिव और खाली बोतल भी जब्त किए गए। बरामद सामग्री से बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार किए जाने की बात सामने आई है।

उत्पाद अधीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिलीप यादव अपने घर नकली शराब बनाकर त्योहार में खपाने की योजना बना रहा है। सूचना के आलोक में उत्पाद अवर निरीक्षक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

chatra liqour1

गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग की छापामारी जारी

गठित टीम ने उसके घर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब व उपकरण बरामद किए। जबकि छापामारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग की टीम छापामारी कर रही है।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मामले में दिलीप यादव, अरुण कुमार तिवारी और मिथिलेश कुमार यादव समेत अन्य के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में उत्पाद विभाग के अनूप प्रकाश, उत्पाद आरक्षी, गृहरक्षक बल, महिला गृहरक्षक तथा वशिष्ठनगर थाना की पुलिस टीम शामिल थे।