विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चतरा के सरकारी स्कूलों में बर्तनों की होगी सप्लाई, एजेंसियों से 21 नवंबर तक मांगे गए प्रस्ताव 

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:04 PM (IST)

चतरा जिले के सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए जल्द ही नए रसोई बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला आपूर्ति ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चतरा के 1516 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे नए रसोई बर्तन।

  2. मध्याह्न भोजन के लिए एजेंसी चयन प्रक्रिया हुई शुरू।

  3. बर्तन विष रहित और हानिकारक रसायन मुक्त होंगे।

संवाद सहयोगी, चतरा। जिले के सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने और बच्चों को परोसने के लिए जल्द ही रसोई के नए बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए जिला आपूर्ति कार्यालय ने एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस बाबत एनआईसी पर अधिसूचना जारी कर दिया गया है। जिले में कुल 1516 सरकारी स्कूलों में मीड-डे-मिल संचालित हो रहा है। जहां बर्तन की खरीददारी होनी है।

जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य एजेंसियों से रसोई के बर्तनों की आपूर्ति के लिए दर अनुबंध के तहत प्रस्ताव मांगे गए हैं। एजेंसियों को जेम पोर्टल के माध्यम से अपना प्रस्ताव जमा करना होगा।

प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर निर्धारित की गई है, जबकि तकनीकी प्रस्ताव 22 नवंबर को खोले जाएंगे। विद्यालयों में आपूर्ति किए जाने वाले बर्तनों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया गया हैं।

बर्तन नान टाक्सिक यानी विष रहित होंगे। साथ ही उनमें आर्सेनिक, सीसा और अन्य हानिकारक रसायनों की मौजूदगी नहीं होगी। इसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भोजन बनाने और परोसने के लिए सुनिश्चित करना है।

बता दें कि जिले में लंबे समय से मध्याह्न भोजन के लिए बर्तनों की खरीददारी नही हुई है। जिस वजह से रसोईयों को बर्तनों में खाना बनाने और परोसने में समस्याएं उत्पन्न होती है।

जेम पोर्टल से होगी खरीददारी

एनआईसी पर जारी अधिसूचना के अनुसार रसोई बर्तनों की खरीददारी जेम पोर्टल के माध्यम से होगी। इच्छुक एजेंसी 21 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, 22 नवंबर को निविदा खोली जाएगी।

चयनित एजेंसी दो माह के भीतर विद्यालयों में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिले के 1516 स्कूलों में बर्तनों की आपूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें- झारखंड के बांस से सजेगा बिहार-यूपी का छठ! मधुपुर से 90 ट्रक सूप-डाला रवाना, सवा करोड़ का कारोबार

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर रेलवे का तोहफा: बिहार-झारखंड और बंगाल के बीच चलेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, स्टेशनों पर बजेंगे लोकगीत  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।