रोजी-रोटी की तलाश में गया था दिल्ली, सीने में धंसा ग्राइंडर का ब्लेड! चतरा के युवक की दर्दनाक मौत
प्रतापपुर के हुमाजांग गांव निवासी दिनेश यादव की दिल्ली में काम के दौरान ग्राइंडर मशीन के ब्लेड से हुए हादसे ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
दिल्ली में काम करते समय ग्राइंडर ब्लेड से हादसा।
ब्लेड सीने में धंसने से दिनेश यादव की मौके पर मौत।
जागरण संवाददाता, प्रतापपुर (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के हुमाजांग गांव स्थित बसबुट्टा टोला निवासी युवक दिनेश यादव की दिल्ली में काम करने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। रविवार की रात काम के दौरान ग्राइंडर मशीन का ब्लेड अचानक टूट गया और तेज रफ्तार से निकला ब्लेड उनके सीने में जा धंसा। गंभीर रूप से घायल दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि दिनेश यादव रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली में रहकर काम करते थे। रविवार रात वह काम पर थे। इसी दौरान ग्राइंडर मशीन से काम करते समय अचानक उसका ब्लेड टूट गया। ब्लेड की गति इतनी तेज थी कि वह सीधे उनके सीने में जा धंसा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। दिनेश की मौत की सूचना जैसे ही उनके पैतृक गांव हुमाजांग के बसबुट्टा टोला में पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों को घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने के उद्देश्य से दिल्ली में काम कर रहे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वजनों के अनुसार, आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिनेश यादव का पार्थिव शरीर दिल्ली से पैतृक गांव के लिए रवाना किया जाएगा। मंगलवार तक शव के गांव पहुंचने की संभावना है।
इसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
यह भी पढ़ें- Rahul Murder Case: सिर को ग्राइंडर से काटने के बाद हाथों को शरीर से किया अलग, 55 KM में ठिकाने लगाए लाश के टुकड़े
यह भी पढ़ें- 100 की काली पन्नी, 1100 के बैग और 200 के ग्राइंडर से लिखी कत्ल की कहानी, संभल हत्याकांड की खाैफनाक दास्तां
