विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चतरा में नाबालिग बच्ची को तीन दिन तक घर में रखा बंधक, पड़ोस की महिला निकली आरोपित

By Amarendra Kumar SinghEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 11 Nov 2026 10:17 AM (IST)

चतरा के घंघरी गांव में एक नाबालिग बच्ची को तीन दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने ...और पढ़ें

नाबालिग बच्ची को तीन दिन तक घर में बंधक बनाया गया।

नाबालिग बच्ची को तीन दिन तक घर में बंधक बनाया गया।

HighLights

  1. नाबालिग बच्ची को तीन दिन तक घर में बंधक बनाया गया।

  2. पड़ोसी महिला सुनीता देवी और विकास ठाकुर पर आरोप है।

संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा)। वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के घंघरी गांव में एक नाबालिग बच्ची को तीन दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। इस मामले में गांव की ही एक महिला और एक पुरुष पर बच्ची को अपने कब्जे में रखने का आरोप लगा है। बच्ची के अचानक लापता होने के बाद परिजन तीन दिनों तक उसकी खोजबीन में जुटे रहे। इस दौरान पूरे परिवार की परेशानी बढ़ी रही।

जानकारी के अनुसार, घंघरी गांव निवासी शंकर साव की पोती और संतोष साव की पुत्री रविवार की सुबह से लापता थी। गांव के प्रकाश गोसाई की पत्नी सुनीता देवी और उसके सहयोगी विकास ठाकुर ने मिलकर बच्ची को सुनीता देवी के घर में बंधक बनाकर रखा था।

हालांकि, किसी तरह बच्ची उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंच गई। घर लौटने के बाद उसने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी सुनीता देवी, विकास ठाकुर तथा सुनीता देवी की नाबालिग बच्ची को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया और उनके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों के कब्जे से तीनों को मुक्त कराया और अपने साथ थाने ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अपहरण से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बच्ची को एक युवक के साथ रखे जाने की बात भी सामने आई है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई जाएगी।

इसके बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस महिला और पुरुष से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पटाखे विवाद में नाबालिग ने पत्थर फेंका, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।