विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में पटाखे विवाद में नाबालिग ने पत्थर फेंका, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:51 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के मनोहर नगर में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने 29 वर्षीय मिथुन कुमार पर ...और पढ़ें

गुरुग्राम में पटाखे विवाद में नाबालिग ने पत्थर फेंका, आरोपी गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड इमेज)

गुरुग्राम में पटाखे विवाद में नाबालिग ने पत्थर फेंका, आरोपी गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. नाबालिग ने पटाखे फोड़ने के विवाद में पत्थर फेंका।

  2. पत्थर लगने से 29 वर्षीय मिथुन कुमार की मौत हुई।

  3. पुलिस ने मनोहर नगर से नाबालिग आरोपी को पकड़ा।

वरूण त्रिवेदी, गुरुग्राम। मनोहर नगर में 29 वर्षीय मिथुन कुमार की पत्थर लगने से हुई मौत के मामले में न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पटाखे फोड़ने को लेकर मृतक और नाबालिग के बीच कहासुनी हुई थी।

इसके बाद गुस्से में नाबालिग ने चौथी मंजिल से मिथुन पर पत्थर फेंक दिया, जो उसके सिर में लगा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

चिकित्सकों ने घोषित किया मृत

पुलिस के अनुसार, घटना आठ नवंबर की रात करीब 11 बजे मनोहर नगर की गली नंबर सात में हुई थी। अर्जुन नगर निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई मिथुन कुमार रात करीब 9:30 बजे एक परिचित से मिलने गया था।

रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि उसके सिर में पत्थर लगने से गंभीर चोट आई है। स्वजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्वजन ने घटनास्थल पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि गली में स्थित चार मंजिला मकान की छत से किसी ने पत्थर फेंका था, जो मिथुन के सिर पर लगा था। इसके बाद न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ था विवाद 

पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह मकान की चौथी मंजिल पर पटाखे फोड़ रहा था, जबकि मिथुन नीचे गली में पटाखे जला रहा था।

इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने ऊपर से पत्थर फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को मनोहर नगर से नाबालिग को पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ के देहरा गांव में डेंगू से दो मौतें, ग्रामीणों में दहशत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।