विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दैनिक जागरण की खबर का असर, चतरा के 23 स्कूलों की चारदीवारी के लिए निकला टेंडर; 5.76 करोड़ होंगे खर्च

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:28 AM (IST)

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के बाद गिद्धौर प्रखंड के 23 विद्यालयों में 5.76 करोड़ रुपये की लागत से चारदीवारी ...और पढ़ें

गिद्धौर के स्कूलों में बनेगी चारदीवारी। जागरण

गिद्धौर के स्कूलों में बनेगी चारदीवारी। जागरण

HighLights

  1. दैनिक जागरण की खबर का असर, 23 विद्यालयों में चारदीवारी निर्माण शुरू।

  2. 5.76 करोड़ रुपये से गिद्धौर के स्कूलों में सुरक्षा बढ़ेगी।

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड के विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। 18 जुलाई 2026 के अंक में दैनिक जागरण ने ‘प्रखंड के 41 विद्यालयों की सुरक्षा भगवान भरोसे’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला परिषद एवं ग्रामीण विकास प्रमंडल ने मामले पर संज्ञान लेते हुए विद्यालयों की चारदीवारी निर्माण की दिशा में पहल तेज कर दी है।

इसी क्रम में 23 विद्यालयों की चारदीवारी निर्माण के लिए जिला परिषद ने निविदा प्रक्रिया शुरू की है। इन योजनाओं पर 5 करोड़ 76 लाख 64 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रखंड के सभी 45 विद्यालयों की चारदीवारी निर्माण पर जिला परिषद एवं ग्रामीण विकास प्रमंडल के माध्यम से करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। निर्माण कार्य डीएमएफटी मद की राशि से कराया जाएगा।

इससे विद्यालय परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ बच्चों और शिक्षकों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। इससे पहले 22 विद्यालयों की चारदीवारी निर्माण के लिए निविदा निकाली जा चुकी है। अब 23 अन्य विद्यालयों की योजना पर भी प्रक्रिया शुरू की गई है।

dainik jagran

इसी प्रकार चिरैया में 40.42 लाख, जमुआ में 36.81 लाख, सिमरातरी में 42.27 लाख, उमाढ़ाकी में 13.38 लाख, लोहड़ी में 9.33 लाख, मसूरिया में 25.98 लाख, ओबरीडीह में 54.86 लाख तथा प्राथमिक विद्यालय जोकाही में 44.03 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी निर्माण कराया जाएगा।विद्यालयों की चारदीवारी निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने में सांसद कालीचरण सिंह, विधायक कुमार उज्ज्वल, जिला परिषद सदस्य अनीता यादव तथा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी की भूमिका अहम रही।

वहीं, विद्यालयों की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए ग्रामीणों एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों ने सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, सांसद प्रतिनिधि और दैनिक जागरण के प्रति आभार जताया है। विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर उठाए गए मुद्दे पर विभागीय पहल शुरू होने से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि चारदीवारी निर्माण पूरा होने के बाद विद्यालय परिसर पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हो सकेंगे।

इन विद्यालयों में होगा निर्माण

चारदीवारी निर्माण के लिए निर्धारित राशि के अनुसार मध्य विद्यालय सलगा में 29.59 लाख, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियारी में 11.53 लाख,जपुआ में 23.77 लाख, खलारी में 11.53 लाख, मध्य विद्यालय मारंगी में 13.74 लाख, उर्दू मध्य विद्यालय किरकिरा में 9.77 लाख, पांडेयबागी में 11.53 लाख, पांडेयटांड़ में 11.53 लाख, रतनपुर में 20.96 लाख, रोहमर में 18.75 लाख, सलिमपुर में 11.53 लाख, नयाटोला में 58.48 लाख, बंदिया में 18.75 लाख, बाय में 27.83 लाख तथा भुरकुंडा में 29.59 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- एक स्मार्टफोन ने बदल दी चतरा की पुनीता की जिंदगी, खुद ग्रेजुएट बनीं और 300 महिलाओं को भी सिखाया हुनर

यह भी पढ़ें- चतरा हादसे के बाद अधर में लटकी एयर एंबुलेंस सेवा, दिल्ली के लिए अब चुकाने पड़ रहे 13 लाख