विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवलिंग हटाने को लेकर रेलवे अधिकारियों और ग्रामीणों में जोरदार झड़प, शिवलिंग उखाड़कर ले गए आरपीएफ के जवान

By Janmajay MahtoEdited By: Mohit Tripathi
Published: Mon, 19 Dec 2022 12:19 AM (GMT+05:30)

बांधडीह रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक के बीचो-बीच स्थापित शिवलिंग को लेकर रेलवे अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच जोरदार ...और पढ़ें

आरपीएफ जवानों के द्वारा शिवलिंग उखाड़कर ले जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम।
आरपीएफ जवानों के द्वारा शिवलिंग उखाड़कर ले जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम।

बोकारो, संवाद सहयोगी: चास मुफ्सिल के बांधडीह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के बीचो-बीच स्थापित शिवलिंग को लेकर रेलवे अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। रेलवे अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुई तू-तू, मैं-मैं झड़प के बीच आरपीएफ के जवान शिवलिंग को उखाड़ कर अपने साथ ले गए। रेलवे के इस हरकत से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पहले रेलवे दोहरीकरण का कार्य कर रहे मजदूरों को भगाया फिर बांधडीह मोड़ पर सड़क जाम कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह शिवलिंग टीटी लाइन बिछाने के करीब दो सौ साल पहले से यहां स्थापित है। यहां हमारे पूर्वज पूजा अर्चना करते थे। यह हमारी आस्था का केंद्र है और हम अपनी आस्था के साथ खिलवाड़ होते नहीं देख सकते। 

बता दें कि रेलवे शिवलिंग को पटरी के दोहरीकरण करने को लेकर शिवलिंग को जबरदस्ती हटाना चाहता था जबकि ग्रामीण शिवलिंग को किसी दूसरी जगह स्थापित करना चाहते थे। ग्रामीण रेलवे से शिवलिंग स्थापित करने के लिए मंदिर के निर्माण की मांग कर रहे थे। इस संबंध में धनबाद सांसद पीएन सिंह के द्वारा भी मंडल रेल प्रबंधक को सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने कहा कि इस जमीन का मुआवजा भी रेलवे प्रबंधन ने अब तक किसी को नहीं दिया है । 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रेलवे अधिकारी शिवलिंग को तत्काल हटाने की बात कर रहे थे वहीं ग्रामीण खरमास के बाद स्थानान्तरण करने पर अड़े थे। इसी बीच तु-तु, मैं-मैं होते ही आरपीएफ के जवानों ने शिवलिंग को उखाड़ कर ले गए।

इससे ग्रामीण उग्र हो गए और रेलवे दोहरी करण कार्य कर रहे मजदूरों को भगाया फिर बांधडीह मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पर सियालजोरी, बनगड़िया, चास मुफ्सिल समेत छह थाना प्रभारी पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणौ के बीच हुई वार्ता में सहमति के बाद रेलवे पुलिस ने पुनः शिवलिंग को उसी स्थान पर रख दिया । उसके बाद सड़क जाम हटा लिया गया ।

यह भी पढ़ें: Khatiyan Johar Yatra: जब तक शरीर में जान है खतियान नीति को लागू करने से कोई नहीं रोक सकता