SAIL सतर्कता विभाग में पारदर्शिता के लिए बनेगी नई टीम, प्रबंधक से मुख्य महाप्रबंधक तक को मिलेगा स्थान
सेल अपने सतर्कता विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए एक नई टीम का गठन कर रहा है। इसके लिए योग्य ...और पढ़ें

स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सेल सतर्कता विभाग में नई टीम का गठन होगा।
पारदर्शिता बढ़ाने हेतु योग्य अधिकारियों का चयन किया जाएगा।
अधिकारियों का चयन साक्षात्कार और सेवा रिकॉर्ड पर आधारित होगा।
जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के सतर्कता विभाग में कंपनी के योग्य, अनुभवी व उच्च नैतिक मूल्य वाले अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इस बाबत सेल मुख्यालय बोकारो, दुर्गापुर, भिलाई, राउरकेला सहित अन्य इस्पात संयंत्रों में केंद्रीय स्तर पर अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दी है।
इसके हकदार कंपनी में कार्यरत प्रबंधक, वरीय प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, महाप्रबंधक तथा मुख्य महाप्रबंधक संवर्ग के अधिकारी होंगे। सतर्कता विभाग में कार्य करने की रुचि रखने वाले संबंधित अधिकारियों को ईपीएमएस पोर्टल के माध्यम से आगामी 22 अक्टूबर 2026 तक आनलाइन आवेदन जमा करना होगा।
आवेदन जमा होने के बाद उनका उनके सर्विस रिकार्ड तथा विभागीय कार्यप्रणाली के आधार पर मेधावी सूची तैयार की जाएगी। तत्पश्चात सेल प्रबंधन की ओर से गठित उच्च स्तरीय कमेटी इनका साक्षात्कार लेगी, जो अधिकारी साक्षात्कार में सफल होंग, उन्हें सेल के अलग अलग इकाई में सतर्कता विभाग में काम काज करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
चयनित अधिकारियों की नियुक्ति सतर्कता विभाग में तीन साल के लिए होगी, जहां उनके कार्यप्रणाली को देखते हुए इसकी अवधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बता दे की सतर्कता विभाग एक अत्यंत संवेदनशील और विशेष कार्यक्षेत्र वाला स्थान होता है, जहां ईमानदार, विश्लेषणात्मक क्षमता और पेशेवर दक्षता रखने वाले अधिकारियों की आवश्यकता होती है।
सेल मुख्यालय अपने विभागीय कार्यप्रणाली को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के साथ इसी उद्देश्य के लिए यहां नए अधिकारियों के टीम का गठन करने जा रही है।
यह भी पढ़ें- SAIL इकाइयों में सीआईएसएफ डीआईजी पद पर संकट, बल कटौती से बदलेगी सुरक्षा व्यवस्था
यह भी पढ़ें- मैं निर्दोष हूं, झूठा फंसाया गया है... ,धनबाद कोर्ट में बोले भाजपा सांसद ढुलू महतो
