विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL कर्मियों के लिए खुशखबरी: 5000 से अधिक कर्मचारियों को जल्द मिलेगी प्रमोशन की सौगात

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:57 PM (IST)

सेल के अधिकारी-कर्मचारियों को नए साल में पदोन्नति की सौगात मिलेगी, जिससे 5000 से अधिक संयंत्रकर्मी लाभान्वित होंगे।

सेल बोकारो। (फाइल फोटो)

सेल बोकारो। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सेल में 5000 से अधिक कर्मचारियों को मिलेगी पदोन्नति।

  2. पदोन्नति आदेश 31 दिसंबर 2026 को एक साथ जारी होंगे।

  3. सीसीआर ग्रेड और सतर्कता अनापत्ति प्रमाण पत्र अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल में काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को नए साल में पदोन्नति की सौगात मिलने वाली है।

इस बाबत विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रमोशन ऑर्डर 31 दिसंबर 2026 को पूरे सेल की इकाई में एक साथ जारी किया जाएगा।

इससे बोकारो इस्पात संयंत्र सहित सेल के अन्य इकाई में कार्यरत लगभग पांच हजार से ज्यादा संयंत्रकर्मी लाभान्वित होंगे।

अनाधिशासी संवर्ग में एस-1 से एस-10 ग्रेड को पदोन्नति दी जाएगी तो वहीं अधिशासी संवर्ग में ई-1 से ई-3 ग्रेड के अफसर को प्रमोशन दिया जाएगा।

नव प्रोन्नत अधिकारियों में कई का उनके वर्तमान विभाग से दूसरे विभाग में तबादला भी होगा। पदोन्नति आदेश जारी करने से पूर्व प्रबंधन अधिकारी व कर्मचारियों के विभागीय कार्यप्रणाली के साथ उनके सीसीआर में मिले ग्रेड के मूल्यांकन कार्य में जुट गई है।

इनमें ऐसे संयंत्रकर्मी जिन्हें सीसीआर में सी ग्रेड मिला है, उन्हें पदोन्नति के लाभ से वंचित रखा जाएगा। जबकि पदोन्नति के हकदार कर्मियों के लिए उनके संबंधित इकाई में सतर्कता विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की बाध्यता अनिवार्य होगी।

बोकारो इस्पात संयंत्र में संकार्य, गैर संकार्य प्रभाग के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग से जुडे़ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को भी प्रमोशन दिया जाएगा। इससे उनका वेतनमान और कद दोनों में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें- SAIL: बोकारो स्टील के आवासधारियों को बड़ी राहत, अतिरिक्त निर्माण होगा नियमित; 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।