SAIL का 10 हजार करोड़ मुनाफा लक्ष्य, अधिकारियों के व्हाट्सएप डीपी पर दिखेगा
SAIL वित्त वर्ष 2026-27 में 10 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा कमाने के लिए रणनीतिक योजनाएं बना रहा है। इस ...और पढ़ें

SAIL का चालू वित्तीय वर्ष में 10 हजार करोड़ मुनाफा का लक्ष्य। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, बोकारो। Steel Authority Of India Limited (SAIL) मुख्यालय अपनी लाभप्रदत्ता को बढ़ाने तथा चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अपने वित्तीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई रणनीतिक व परिचालन योजनाओं पर काम कर रहा है। इसी क्रम में कंपनी प्रबंधन वित्त वर्ष 2026-27 में 10 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित करने के लिए अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुट गया है।
कंपनी के तय लक्ष्य के लिए बनाई गई प्रारुप की झलक अब सेल अधिकारियों के व्हाट्सएप डीपी में दिखेगी। प्रारुप में कंपनी के तय लक्ष्य को हासिल करने तथा इसमें निहित संदेश अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाए रखेंगे।
सेल के सीएमडी डा. अशोक कुमार पंडा सहित दिल्ली मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के व्हाट्सएप डीपी में उनके वर्तमान तस्वीर या संदेश को बदल अब इसकी जगह प्रबंधन के लक्ष्य का प्रारुप देखने को मिलेगा। जो की जल्द ही बीएसएल सहित कंपनी के तमाम इकाई में कार्यरत निदेशक प्रभारी, अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक आदि अफसरों के व्हाट्सएप डीपी में भी नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- BRICS Summit के चलते SAIL मुख्यालय में तीन दिन की छुट्टी, महत्वपूर्ण विभागीय कार्य ऑनलाइन मोड में होंगे
वहीं, सेल अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संगठन स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन आफ इंडिया सेफी के तमाम पदाधिकारी भी अपने व्हाट्सएप डीपी पर कंपनी का प्रारुप लगाकर चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 10 हजार करोड़ रुपये का लाभ अर्जित करने के लिए कमर कस ली है। सेफी की ओर से सेल के विभिन्न इकाईयों में काम करने वाले अधिकारियों के बीच इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
