विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRICS Summit के चलते SAIL मुख्यालय में तीन दिन की छुट्टी, महत्वपूर्ण विभागीय कार्य ऑनलाइन मोड में होंगे

Published: Wed, 09 Sep 2026 12:50 PM (IST)

New Delhi में 12-13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण सेल मुख्यालय में 11 से 13 सितंबर तक ...और पढ़ें

स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड। ( फाइल फोटो)

स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड। ( फाइल फोटो)

HighLights

  1. सेल मुख्यालय में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए अवकाश।

  2. 11 से 13 सितंबर तक सुरक्षा कारणों से छुट्टी।

  3. रूस, चीन के राष्ट्रपति सहित 30 देशों के नेता होंगे शामिल।

जागरण संवाददाता, बोकारो। नई दिल्ली में 12 व 13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit New Delhi) को लेकर सेल मुख्यालय नई दिल्ली में 11 सितंबर शुक्रवार से 13 सितंबर रविवार तक अवकाश की घोषणा की गई है। यह निर्णय सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम सम्मेलन में होने जा रहा है। इसमें 30 देशों के शीर्ष नेता, राष्ट्रध्यक्ष और व्यापारिक प्रतिनिधियों का यहां जुटान होगा। जबकि सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) तथा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ( Xi Jinping)भी आ रहे है।

यह भी पढ़ें- बीएसएल के 20 हजार ठेका श्रमिकों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

इसलिए सेल प्रबंधन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन तक कारपोरेट आफिस में अवकाश रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान कंपनी के महत्वपूर्ण विभागीय कार्य का संचालन आनलाइन मोड में होगा। जहां बीएसएल, दुर्गापुर, राउरकेला, भिलाई सहित अन्य इकाई के प्रमुख अपनी रिपोर्ट सेल के सीएमडी को तलब करेंगे।

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: बोकारो के मैदान से क्रिकेट के शिखर तक, कुमार कुशाग्र ने रचा कामयाबी का नया अध्याय