SAIL को कैट से बड़ा झटका, अनिवार्य सेवानिवृत्ति के बाद दो अधिकारियों की पुनर्बहाली; 21 अन्य को राहत की उम्मीद
SAIL News: केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के फैसले के बाद सेल ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए गए दो अधिकारियों, राजीव भाटिया ...और पढ़ें

स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड। (फाइल फोटो)
HighLights
कैट ने सेल के दो अधिकारियों की बहाली का आदेश दिया।
राजीव भाटिया और एनपी निमेश को सेवा में वापस लिया गया।
21 अन्य बर्खास्त अधिकारियों की भी बहाली की उम्मीद बढ़ी।
जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में अनिवार्य सेवानिवृत्ति के कारण कंपनी की सेवा से बर्खास्त हुए दो अधिकारियों की नियुक्ति वापस कर ली गई है। इनमें महाप्रबंधक राजीव भाटिया व एनपी निमेश का नाम शामिल है।
दोनों अधिकारियों के नियुक्ति को लेकर केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण दिल्ली कैट ने सुनवाई करते हुए यह अहम फैसला लिया है। इसके बाद सेल प्रबंधन की ओर से दोनों अधिकारी की सेवा पुन: दोबारा बहाल कर दी गई है।
वहीं, इस मामले में सेल के एक अन्य अधिकारी अनिल कुमार कनौजिया के नियुक्ति संबंधी आदेश का मसला चेनई बेंच में केस नंबर 797-2025 के तहत विचाराधीन है है, जहां कोर्ट ने सेल मुख्यालय से जवाब मांगा है कि अन्य अधिकारियों के बर्खास्तगी आदेश वापस लेने के बाद अनिल कुमार को राहत क्यों नही दी गई?
क्या है पूरा मामला
सेल मुख्यालय ने फरवरी 2025 तथा अगस्त 2026 में केंद्रीय विपणन संगठन (सीएमओ) सहित कंपनी की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत कुल 23 अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया था। इसके पीछे कंपनी प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों के खराब प्रदर्शन और कदाचार को आधार बताया था।
इसके बाद सेल की सीएमओ इकाई में कार्यरत कंपनी के तत्कालीन महाप्रबंधक राजीव भाटिया और अन्य अधिकारी केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की शरण में चले गए। कैट ने याचिकाकर्ता अधिकारियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है।
इसके साथ ही कंपनी की सेवा से बर्खास्त ऐसे 21 अधिकारियों की भी दोबारा नियुक्ति की संभावना प्रबल हो गई है, जिन्हें सेल मुख्यालय ने खराब प्रदर्शन का हवाला देते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश थमा दिया था।
इनमें सेल चासनाला कोलियरी, झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस, राउरकेला, दुर्गापुर, बर्नपुर और भिलाई इस्पात संयंत्र सहित अन्य इकाइयों के अधिकारी शामिल हैं।
सेल की सेवा से बर्खास्त अधिकारियों की दोबारा नियुक्ति के लिए स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) ने उनके न्यायिक खर्चों में सहयोग करने से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक न्याय की गुहार लगाई थी।
यह भी पढ़ें- Bokaro Steel Plant: आश्वासन के बाद विस्थापितों की भूख हड़ताल समाप्त, SAIL प्रबंधन ने ली राहत की सांस
यह भी पढ़ें- SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारियों को मिली पसंदीदा बी टाइप आवास की सौगात, प्रबंधन ने जारी किया आदेश
