SAIL के अधिकारियों को बड़ा अवसर, MECON में CMD तो ONGC-RINL में Director पद के लिए आवेदन शुरू
SAIL के महाप्रबंधक व उससे ऊपर के अधिकारियों को मेकॉन, ओएनजीसी और राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड जैसी पीएसयू कंपनियों में ...और पढ़ें

सेल के अधिकारी बन सकते हैं ओएनजीसी के निदेशक। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सेल अधिकारियों को अन्य पीएसयू में सीएमडी/निदेशक बनने का मौका।
मेकॉन, ओएनजीसी, आरआईएनएल में शीर्ष पदों हेतु आवेदन आमंत्रित।
इस्पात मंत्रालय ने 2026 तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू की।
जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड सेल में काम करने वाले अधिकारियों को भारत सरकार की सार्वजनिक लोक उपक्रम कंपनी मेकॉन लिमिटेड, ओएनजीसी तथा राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड में सीएमडी के साथ डायरेक्टर बनने का सुनहरा अवसर मिला है।
CMD/ Director बनने के हकदार बीएसएल सहित सेल के अन्य इकाई में कार्यरत महाप्रबंधक व इससे ऊपर ग्रेड के अधिकारी ही होंगे। इस बाबत इस्पात मंत्रालय की ओर से विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
मेकॉन लिमिटेड कंपनी में सीएमडी सह प्रबंध निदेशक पद के लिए उम्मीदवारों को 1 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन लोक उद्यम चयन समिति के कार्यालय में जमा करना होगा। जबकि ओएनजीसी कंपनी में निदेशक तकनीकी पद के लिए 30 सितंबर 2026 तथा राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड कंपनी में निदेशक वाणिज्यिक पद के लिए 13 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा करने का समय मुकर्रर किया गया है।
आवेदन जमा होने के बाद आवेदकों का आनलाइन साक्षात्कार होगा। जिसमें सफल अधिकारी को सीधे उनके वर्तमान पद से सीएमडी व डायरेक्टर पद की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंप दी जाएगी।
बता दें की मेकॉन लिमिटेड के सीएमडी संजय कुमार वर्मा तथा राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड कंपनी के निदेश
क वाणिज्यिक जीवीएन प्रसाद 31 अगस्त 2027 को अपने पद से सेवानिवृत होंगे।
इसके बाद यहां 1 सितंबर 2027 से सीएमडी तथा डायरेक्टर पद खाली हो जाएगी। इसलिए लोक उद्यम चयन समिति इन कंपनियों में भविष्य की रिक्ति के लिए अभी से ही नए आवेदनों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
SAIL में शीर्ष पदों पर लंबी सेवानिवृति का ब्रेक
सेल में कंपनी के शीर्ष महत्वपूर्ण पद जैसे की डायरेक्टर, डायरेक्टर इंचार्ज, सीएमडी आदि की कुर्सी पर पदस्थापित वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृति की तिथि लंबी होने के कारण फिलहाल यहां कार्यरत जीएम, सीजीएम व ईडी के लिए उच्च पदों पर विराजमान होना संभव नही दिख रहा है।
वर्तमान समय में सेल के निदेशक कार्मिक केके सिंह तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चितरंजन महापात्रा की सेवानिवृति ही 31 जुलाई 2027 को है।
कंपनी के अन्य सभी कार्यवाहक निदेशक की लंबी नौकरी तथा सेल के सीएमडी का कार्यकाल 31 दिसंबर 2029 तक होने की वजह से यहां कार्यरत जीएम, सीजीएम व ईडी के लिए दूसरे अन्य पीएसयू कंपनी में सीएमडी व डायरेक्टर बनने का मौका एक वरदान साबित होगा।
