बोकारो के प्रवीण कुमार बने SAIL के निदेशक वित्त, BSL में जश्न और बधाई
Bokaro News: प्रवीण कुमार को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का नया निदेशक वित्त एवं लेखा चुना गया है।

SAIL के नए निदेशक वित्त एवं लेखा प्रवीण कुमार। (फाइल फोटो)
HighLights
प्रवीण कुमार सेल के नए निदेशक वित्त एवं लेखा बने।
बोकारो इस्पात संयंत्र के वित्त विभाग में मिठाई बांटी गई।
प्रवीण कुमार ने करियर की शुरुआत बोकारो से की थी।
जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में नए निदेशक वित्त एवं लेखा के पद पर प्रवीण कुमार के चयन के बाद बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के वित्त विभाग में मिठाई बांटी गई। इस दौरान बीएसएल के अधिकारियों ने प्रवीण कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बोकारो स्टील आफिसर एसोसिएशन के महासचिव सह वित्त विभाग के सहायक महाप्रबंधक अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि महाप्रबंधक प्रवीण कुमार का निदेशक वित्त के पद पर चयन किया जाना पूरे सेल परिवार के लिए एक गौरव की बात है।
प्रवीण कुमार मूल रूप से बोकारो के ही रहने वाले है। इसलिए यह नगर वासियों के लिए भी एक गौरव का क्षण है। भावी निदेशक वित्त एवं लेखा ने अपनी करियर की शुरूआत बोकारो इस्पात संयंत्र से ही की थी।
यह भी पढ़ें- बीएसएल कर्मियों के लिए खुशखबरी: 10 लाख तक ऋण और 6.15% लाभांश
अपने सेवाकाल में वित्त विभाग, ईआरपी विभाग आदि स्थानों में बेहतर कार्य करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी योग्यता व अनुभव को देखते हुए निदेशक वित्त के पद पर उनका चयन किया गया है।
यह भी पढ़ें- 15 साल पुराने सरकारी वाहनों पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, नीलामी के बजाय होंगे स्क्रैप
