विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीएसएल कर्मियों के लिए खुशखबरी: 10 लाख तक ऋण और 6.15% लाभांश

Published: Mon, 21 Sep 2026 04:21 PM (IST)

बोकारो इस्पात संयंत्र के मिल्स जोन सहकारी साख समिति के सदस्यों को अब 10 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा। ...और पढ़ें

बोकारो स्टील लिमिटेड के कर्मचारियों को मिलेगा लोन। (एआइ फोटो)

बोकारो स्टील लिमिटेड के कर्मचारियों को मिलेगा लोन। (एआइ फोटो)

HighLights

  1. सहकारी साख समिति से अब 10 लाख तक ऋण।

  2. जमा शेयर मनी पर 6.15 प्रतिशत लाभांश मिलेगा।

  3. यह योजना 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी।

जागरण संवाददाता, बोकारो। SAIL की इकाई-Bokaro Steel Plant (BSL) के मिल्स जोन सहकारी साख समिति के सदस्यों को अब दस लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। जबकि को-आपरेटिव सोसायटी में जमा उनके शेयर मनी के बदले 6.15 प्रतिशत का लाभांश मिलेगा।

योजना 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। इससे बोकारो इस्पात संयंत्र में काम करने वाले लगभग 13 सौ अधिकारी व कर्मचारी लाभान्वित होंगे। संयंत्रकर्मियों को ऋण लेने के एवज में मात्र 5.5 प्रतिशत का ब्याज सहकारी साख समिति को अदा करना होगा।

इस बाबत सहकारी साख समिति की हुई वार्षिक आम बैठक में सभी कार्यकारिणी पदाधिकारी तथा समिति के चेयरमैन सह बीएसएल के सीजीएम क्वालिटी अरुण कुमार की ओर से निर्णय लिया गया है। ऋण की राशि में इजाफा के साथ ही बीएसएल के अधिकारी व कर्मचारियों को अपने बच्चों के पठन-पाठन, शादी विवाह, गृह निर्माण आदि कार्य में काफी सहायता मिल सकेगी।

बैंक खाते में भुगतान होगा लाभांश की दर

बीएसएल के मिल्स जोन को आपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों को इस साल वार्षिक लाभांश के तौर पर 6.15 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। जो की सहकारी साख समिति की ओर से दी जा रही अब तक की सबसे बड़ी राशि है।

इसमें ऐसे अधिकारी व कर्मचारी जो कि ऋण लेने के एवज में 90 हजार रुपये बतौर शेयर मनी को आपरेटिव सोसायटी में जमा की है, उन्हें 5,535 रुपये का भुगतान लाभांश के तौर पर 1 अक्टूबर 2026 तक उनके बैंक खाते में कर दिया जाएगा।

इसी प्रकार, 80 हजार रुपये शेयर मनी जमा करने वालों को 4,920 रुपये, 70 हजार रुपये शेयर मनी जमा करने वालों को 4,305 रुपये, 60 हजार रुपये शेयर मनी जमा करने वालों को 3,690 रुपये तथा 50 हजार रुपये शेयर मनी जमा करने वालों को 3,075 रुपये उनके बैंक खाते में मिल्स जोन सहकारी साख समिति की ओर से दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- बीएसएल के 20 हजार ठेका श्रमिकों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

यह भी पढ़ें- SAIL में बड़ा फैसला: सेवाकाल में मृत कर्मियों के आश्रितों को सस्ते दर पर मिलेगा कंपनी आवास रिटेंशन