विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL: बोकारो स्टील सिटी की शहरी सुरक्षा में बड़ा बदलाव, होमगार्ड हटेंगे, निजी एजेंसियों को मिलेगी कमान

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:50 PM (IST)

SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) अपने नगरीय क्षेत्र की सुरक्षा होमगार्ड के बजाय निजी सुरक्षा एजेंसियों को सौंपने जा रहा है।

BSL की शहरी सुरक्षा से होमगार्ड को हटाकर निजी सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की तैयारी। (एआइ फोटो)

BSL की शहरी सुरक्षा से होमगार्ड को हटाकर निजी सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की तैयारी। (एआइ फोटो)

HighLights

  1. बीएसएल शहरी सुरक्षा अब निजी एजेंसियों को।

  2. बढ़ते अतिक्रमण और लागत नियंत्रण मुख्य उद्देश्य।

  3. सेवानिवृत्त सेना कर्मियों को मिलेगी सुरक्षा में प्राथमिकता।

जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो इस्पात नगर में बढ़ते अतिक्रमण से परेशान तथा नगरीय क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सेल प्रबंधन ने एक अहम फैसला लिया है। योजना के तहत बोकारो शहर की सुरक्षा व्यवस्था होमगार्ड जवानों के बजाए अब निजी सुरक्षा एजेंसी के जिम्मे होगी। इस बाबत विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

नगरीय क्षेत्र की सुरक्षा में रुचि रखने वाले निजी कंपनियों को 19 नवंबर 2026 तक आवेदन देने के लिए कहा गया है। जहां आवेदन जमा होने के बाद संबंधित निजी कंपनियों को अपनी कार्य व्यवस्था को लेकर एक प्रस्तुतिकरण बीएसएल के प्रशासनिक भवन में 21 नवंबर 2026 को देना होगा।

इनमें जो भी निजी कंपनी प्रबंधन की उम्मीदों पर खरा उतरेगी, उन्हें बीएसएल के नगरीय क्षेत्र के सुरक्षा की कमान सौंप दी जाएगी। सेल प्रबंधन यह निर्णय शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ लागत नियंत्रण के लिए लेने जा रही है।

होमगार्ड जवानों पर प्रतिमाह हो रहा 70 लाख रुपये खर्च 

सेल प्रबंधन बीएसएल के आवास, जमीन, बिजली व पानी सुरक्षा को लेकर यहां हजारों की संख्या में होमगार्ड जवानों को ड्यूटी पर लगा रखी है। जहां इनके वेतनमद में कंपनी प्रबंधन को लगभग 70 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च प्रतिमाह वहन करना पड़ रहा है।

बावजूद इसके बीएसएल के मकान, जमीन, बिजली, पानी व अन्य साधन संसाधनों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा दिन व दिन और बढ़ता ही जा रहा है। इससे प्रबंधन को राजस्व मद में प्रतिमाह करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति हो रही है। आलम यह है की सेल के सभी इकाई में बोकारो शहर अतिक्रमण के मामले में सबसे पहले पायदान पर आ गया है।

इससे निजात पाने के लिए सेल मुख्यालय अब नगरीय क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था निजी सुरक्षा एजेंसी को देने जा रही है। जहां सुरक्षाकर्मी के तौर पर सेना के सेवानिवृत जवानों को ड्यूटी पर लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी। निजी सुरक्षा एजेंसी का नियंत्रण बीएसएल के नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक को हाथ में रहेगा।

यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद बोकारो की हवा में प्रदूषण का विरोधाभास, SAIL के आंकड़े राहत भरे, निजी वेबसाइट ने बताया खतरनाक

यह भी पढ़ें- देवघर विधायक और चास एसडीओ के अंगरक्षकों को साहिबगंज पुलिस ने भेजा जेल, पड़ोसी की गोली मारकर की थी हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।