SAIL Director Finance के लिए अब 21 सितंबर को ऑनलाइन साक्षात्कार, 12 अधिकारी रेस में
SAIL में निदेशक वित्त एवं लेखा पद के लिए 18 सितंबर को निर्धारित साक्षात्कार अब 21 सितंबर को ऑनलाइन आयोजित होगा।

21 सितंबर को होगा सेल के निदेशक पद के लिए इंटरव्यू। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
साक्षात्कार की तिथि 18 सितंबर से 21 सितंबर तक स्थगित।
निदेशक वित्त पद के लिए कुल 12 अधिकारी दौड़ में।
साक्षात्कार ऑनलाइन होगा, परिणाम शाम तक घोषित।
जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में निदेशक वित्त एवं लेखा पद के लिए 18 सितंबर शुक्रवार को आहूत साक्षात्कार की तिथि स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय लोक उपक्रम चयन समिति के अध्यक्ष के अवकाश में जाने के कारण लिया गया है।
पद की अर्हता रखने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार अब 21 सितंबर सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आनलाइन होगा। इसके बाद परिणाम की घोषणा शाम तक कर दी जाएगी।
सेल में निदेशक वित्त एवं लेखा पद के बीएसएल एसआरयू इकाई के सीजीएम फाइनेंस पीके मिश्रा सहित कुल 12 अधिकारी रेस में है। इनमें सेल कारपोरेट आफिस के ईडी अरूप मुखर्जी, राउरकेला इस्पात संयंत्र के सीजीएम फाइनेंस हफीक कुमार साय तथा गेल इंडिया कंपनी के ईडी पंकज भूटानी सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे है।
यह भी पढ़ें- बोकारो में SAIL की पहली एलईओ कार्यशाला, डिजाइन एवं इंजीनियरिंग विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
सेल के नव चयनित डायरेक्टर फाइनेंस का कार्यकाल 9 मई 2026 से पांच साल के लिए प्रभावी होगा। वर्तमान समय में सेल के सीएमडी डा. अशोक कुमार पंडा के पास निदेशक वित्त एवं लेखा का अतिरिक्त प्रभार है।
यह भी पढ़ें- बोकारो जनरल अस्पताल में GNM नर्सिंग कोर्स का मौका, महिलाएं करें आवेदन
