विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो जनरल अस्पताल में GNM नर्सिंग कोर्स का मौका, महिलाएं करें आवेदन

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:41 PM (IST)

SAIL: बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में जीएनएम नर्सिंग कोर्स के लिए 20 महिला उम्मीदवारों का चयन होगा, जिसमें बीएसएल आश्रितों के लिए 5 सीटें आरक्षित हैं।

बोकारो जनरल अस्पताल। (फाइल फोटो)

बोकारो जनरल अस्पताल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीजीएच में 20 महिला उम्मीदवारों का जीएनएम कोर्स के लिए चयन।

  2. बीएसएल आश्रितों हेतु 5 सीटें आरक्षित, 23 सितंबर तक आवेदन।

  3. तीन साल के प्रशिक्षण में मासिक भत्ता और हॉस्टल सुविधा।

जागरण संवाददाता, बोकारो। सेल के बोकारो जनरल अस्पताल में जीएनएम यानी की जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कोर्स के लिए कुल 20 महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 5 महिला उम्मीदवारों का सीट बीएसएल में काम करने वाले उनके आश्रित बच्चियों के लिए आरक्षित किये गए है।

पद की अर्हता रखने वाले उम्मीदवारों को 21 सितंबर तक आनलाइन तथा 23 सितंबर तक ऑफलाइन आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है। जहां बतौर पांच सौ रुपये शुल्क जो की नन रिफंडेब्ल होगा, आवेदन के साथ उन्हें जमा करना होगा। इसके बाद आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता के मूल्यांकन के आधार पर उनकी मेधावी सूची तैयार की जाएगी।

जिसका प्रकाशन 26 सितंबर 2026 तक सेल के वेबसाइट पर किया जाएगा। इसमें सफल उम्मीदवारों का 28 से 30 सितंबर तक बीजीएच के नर्सिंग विद्यालय में शैक्षणिक व अन्य कागजातों की जांच पड़ताल कर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जीएनएम कोर्स का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में इलाजरत मरीजों की देखभाल के साथ छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रशिक्षित करना है। वही बीजीएच सहित सेल के अन्य अस्पताल में परिचारिका के पद पर नियुक्ति जारी होने से जीएनएम कोर्स की प्रशिक्षित उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाती है।

पढ़ाई के साथ दिया जाएगा प्रशिक्षण 

बोकारो जनरल अस्पताल में चयनित उम्मीदवारों को तीन साल तक नर्सिंग ट्रेनिंग का कोर्स कराया जाएगा। जहां उन्हें पढ़ाई के साथ साथ बीजीएच के अलग अलग विभागों में काम काज करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

तीन साल के इस कोर्स के लिए उम्मीदवारों को नामांकन शुल्क के तौर पर 6 हजार रुपये, जमानत राशि 3 हजार रुपये, विकास शुल्क के 5 हजार रुपये, शिक्षण शुल्क के 12 हजार रुपये तथा जमानत राशि के 3 हजार रुपये कंपनी प्रबंधन को देना होगा। जिसमें की 3 हजार रुपये की जमानत राशि उम्मीदवारों की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें वापस कर दी जाएगी।

इस दौरान नर्सिंग ट्रेनिंग कोर्स के उम्मीदवारों को सेल प्रबंधन सत्र के पहले वर्ष में प्रतिमाह 2 हजार रुपये तथा दूसरे व तीसरे साल में 5 हजार रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक भत्ता देगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को बीजीएच परिसर में रहने के लिए हॉस्टल भी दिया जाएगा। उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से 12 वीं की परीक्षा उर्तीण होना अनिवार्य किया गया है।