विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL बोनस पर आज अहम फैसला, नई दिल्ली में प्रबंधन-यूनियन की वार्ता पर टिकी कर्मचारियों की नजरें

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:23 AM (IST)

SAIL: दुर्गापूजा बोनस पर फैसला आज नई दिल्ली में प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता के बाद होगा। यदि वार्ता ...और पढ़ें

स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड।

स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड।

HighLights

  1. नई दिल्ली में प्रबंधन-यूनियन वार्ता से बोनस पर फैसला आज।

  2. वार्ता विफल होने पर प्रबंधन एकतरफा करेगा बोनस का भुगतान।

  3. वर्तमान फॉर्मूले के तहत कर्मचारियों को ₹30,200 बोनस संभव।

जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड सेलकर्मियों को इस साल दुर्गापूजा पर कितना बोनस मिलेगा, इसका फैसला गुरुवार की देर शाम को हो जाएगा। बोनस मसौदे पर नई दिल्ली में सेल प्रबंधन व यूनियन नेताओं के बीच दोपहर एक बजे से वार्ता होगी।

यदि वार्ता विफल रही तो बोनस की गेंद एकतरफा प्रबंधन के पाले में चली जाएगी और विगत कुछ सालों की तरह इस साल भी बोनस की राशि का भुगतान संयंत्रकर्मियों के बैक खाते में बिना यूनियन नेताओं की सहमति के भेज दिया जाएगा।

इसका कारण यह है की सेल प्रबंधन व एनजेसीएस नेताओं के बीच बोनस फार्मूला को लेकर पांच साल के लिए करार हुआ है, जिसकी मियाद इसी साल समाप्त हो जाएगी।

सेल प्रबंधन 25 सितंबर को बोर्ड आफ डायरेक्टर की मीटिंग में बोनस की राशि को लेकर अपनी ओर गणना कर ली है, वर्तमान बोनस फार्मूला के तहत कामगारों को इस साल 30,200 रुपये राशि मिलने की संभावना है।

यदि यूनियन नेता प्रबंधन के दिए गए प्रस्ताव से ज्यादा बोनस की राशि का डिमांड करेंगे तो मामला एकतरफा हो जाएगा और यह सेल प्रबंधन के ऊपर निर्भर करेगा की वह वर्तमान बोनस फार्मूला से तय ज्यादा की राशि का भुगतान कामगारों को करेगी या नही।

बैठक में सेल के निदेशक कार्मिक केके सिंह के अलावा इंटक, एटक, सीटू, बीएमएस व एचएमएस के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

बोनस पर नही बनी बात तो दोबारा नही होगी बैठक 

सेलकर्मियों के बोनस मसौदे पर यदि गुरुवार को प्रबंधन व यूनियन के बीच की वार्ता सफल नही हुई तो इस मसले पर दोबारा बैठक नही होगा। इसका कारण यह है की एक अक्टूबर गुरुवार के बाद दो अक्टूबर शुक्रवार को गांधी जयंती होने की वजह से राष्टीय अवकाश रहेगा।

इसके बाद 3 अक्टूबर शनिवार व 4 अक्टूबर रविवार को सेल मुख्यालय नई दिल्ली में साप्ताहिक अवकाश रहता है। ऐसे में यदि गुरुवार एक अक्टूबर को बोनस की बैठक में यूनियन व प्रबंधन के बीच कोई अंतिम समझौता नही हुआ तो सेल प्रबंधन पांच से छह अक्टूबर तक कामगारों के बैंक खाते में बोनस की राशि का भुगतान अपनी ओर से कर देगी।

यह भी पढ़ें- SAIL में 2120 CISF जवानों की होगी कटौती, लागत नियंत्रण पर जोर

यह भी पढ़ें- Chandrapura Murder Case: दंपती के बाद घायल बेटे ने भी तोड़ा दम, पुलिस जांच पर उठे सवाल