SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र में चिकित्सा अवकाश के नियमों में बदलाव सात दिन से ज्यादा के लिए भर्ती अनिवार्य
SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों के लिए चिकित्सा अवकाश के नियमों में बदलाव किया गया है। अब ओपीडी से ...और पढ़ें

SAIL: स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड। (फाइल फोटो)।
HighLights
ओपीडी से अब अधिकतम सात दिन का मेडिकल रेस्ट मिलेगा।
सात दिन से अधिक के लिए अस्पताल में भर्ती होना अनिवार्य।
चिकित्सा अवकाश में पारदर्शिता लाने व दुरुपयोग रोकने का निर्णय।
जागरण संवाददाता, बोकारो। Steel Authority Of India Limited (SAIL) की इकाई बोकारो इस्पात संयंत्र में काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को अब बीजीएच के ओपीडी में एक हफ्ते से ज्यादा दिनों का मेडिकल रेस्ट नही दिया जाएगा।
सात दिनों से ज्यादा का मेडिकल रेस्ट लेने के लिए संबंधित कर्मियों को अस्पताल में भर्ती होने की प्रक्रिया अपनानी होगी। जहां अस्पताल के चिकित्सक मरीज के बीमारी की गंभीरता का आकलन कर उन्हें भर्ती करने या नही करने का निर्णय लेंगे। नियम के दायरे में कार्य दुर्घटना से प्रभावित अधिकारी व कर्मचारियों को बाहर रखा जाएगा।
सेल प्रबंधन यह निर्णय चिकित्सा अवकाश की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता अपनाने के लिए ली है। बता दे की बीएसएल के कई अधिकारी व कर्मचारी सामान्य बीमारी को लेकर भी लंबे समय तक चिकित्सा अवकाश का लाभ बीजीएच के ओपीडी से ले रहे है।
नई व्यवस्था अस्पताल में भर्ती या गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों के लिए बहाल की गई है। इससे संबंधित कर्मियों द्वारा चिकित्सा अवकाश का फायदा उठाकर लंबे समय तक अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित रहने से अब कंपनी का काम काज भी प्रभावित हो रहा है।
निजी कार्य के लिए हो रहा चिकित्सा अवकाश का दुरुपयोग
बोकारो इस्पात संयंत्र के कई ऐसे अधिकारी व कर्मचारी है जो की अपने निजी कार्य के लिए चिकित्सा अवकाश का दुरुपयोग कर रहे है। जहां वे बीजीएच के अलग अलग ओपीडी तथा नगर के स्वास्थ्य केंद्र में कतिपय चिकित्सकों के सहयोग से लंबे अवधि तक मेडिकल रेस्ट लेकर अपना व्यक्तिगत काम की पूर्ति कर रहे हैं, इस व्यवस्था में अब विराम लगा दिया गया है।
बीजीएच सहित नगर के सभी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सकों को ताकीद किया गया है की वे ओपीडी में इलाज के दौरान किसी भी मरीज को एक हफ्ते से ज्यादा का मेडिकल रेस्ट नही देंगे।
इस अवधि से ज्यादा का मेडिकल रेस्ट लेने वाले मरीज को भर्ती करने के बाद उनका इलाज किया जाएगा तथा इलाज के दौरान सही बीमारी की जांच परख कर चिकित्सा अवकाश की अवधि बढ़ाने पर निर्णय होगा।
बता दें कि वर्तमान समय में बीएसएल में काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी चिकित्सा अवकाश के मद में तीन दिनों की छुट्टी स्वयं किसी चिकित्सक के अनुमति के बिना ले सकते है।
तीन दिनों से ज्यादा का मेडिकल रेस्ट लेने के लिए उन्हें चिकित्सक का स्वीकृति प्रमाण लेना अनिवार्य होता है, जो की उनके मेडिकल कार्ड पर बीमारी के कारणों के साथ दर्ज किया जाता है।
यह भी पढ़ें- SAIL के अधिकारियों को बड़ा अवसर, MECON में CMD तो ONGC-RINL में Director पद के लिए आवेदन शुरू
यह भी पढ़ें- सेल में सीजीएम से ईडी बनने का सुनहरा मौका, 90 दावेदारों का अगले माह साक्षात्कार
