विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CISF Officer Transfer: प्रणीत चंद्रा बने सेल राउरकेला इकाई के नए डीआईजी, विष्णु स्वरूप का मुंबई तबादला

Published: Thu, 19 Nov 2026 01:15 PM (IST)

दिल्ली मुख्यालय ने राउरकेला इकाई के डीआईजी विष्णु स्वरूप का तबादला मुंबई कर दिया है। उनकी जगह प्रणीत चंद्रा को ...और पढ़ें

राउरकेला के डीआईजी विष्णु स्वरूप का प्रशासनिक कारणों से तबादला।

राउरकेला के डीआईजी विष्णु स्वरूप का प्रशासनिक कारणों से तबादला।

HighLights

  1. डीआईजी विष्णु स्वरूप का राउरकेला से मुंबई तबादला।

  2. प्रशासनिक कारणों से हुआ यह महत्वपूर्ण स्थानांतरण।

  3. प्रणीत चंद्रा सेल राउरकेला के नए डीआईजी नियुक्त।

जागरण संवाददाता, बोकारो। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दिल्ली मुख्यालय ने प्रशासनिक स्तर पर एक अहम फेरबदल करते हुए सेल राउरकेला इकाई के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) विष्णु स्वरूप का तबादला स्पेस सेक्टर, डीएई जोन-दो मुंबई में कर दिया है।

मुख्यालय से जारी आदेश के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पद व इकाई से विरमित होकर नई तैनाती स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। बल के भीतर हुए इस तबादले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, डीआईजी विष्णु स्वरूप पर अपने राउरकेला कार्यकाल के दौरान सीआईएसएफ के संसाधनों और सुविधाओं का निजी कामों के लिए उपयोग करने का गंभीर आरोप लगा है। इसी शिकायत और आंतरिक चर्चा के बाद अनुशासनात्मक व प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह कदम उठाया गया है।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे प्रशासनिक कारणों से किया गया स्थानांतरण बताया जा रहा है, लेकिन विभागीय हलकों में इस कार्रवाई को लेकर खासी सरगर्मी देखी जा रही है।

दूसरी ओर, सेल राउरकेला इकाई में रिक्त हो रहे डीआईजी के महत्वपूर्ण पद पर प्रणीत चंद्रा की तैनाती की गई है। नई व्यवस्था के तहत वे राउरकेला स्टील प्लांट की सुरक्षा कमान संभालेंगे, जिसे संवेदनशील और रणनीतिक लिहाज से काफी अहम माना जाता है।

प्रणीत चंद्रा वर्तमान समय में कोल सेक्टर के रांची मुख्यालय में उप महानिरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वे बीएसएल बोकारो इकाई में उप कमांडेंट के पद पर भी लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं, जिससे उन्हें स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन का अच्छा अनुभव है।

इसी अनुभव को देखते हुए उन्हें कोल सेक्टर से स्थानांतरित कर एक बार फिर स्टील सेक्टर की महत्वपूर्ण इकाई की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उनके तबादले की आधिकारिक पुष्टि रांची यूनिट से कर दी गई है और जल्द ही उनके नए पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बोकारो स्टील प्लांट में मुख्य महाप्रबंधकों का बड़ा तबादला, आरके राय बने नगर सेवा विभाग के नए सीजीएम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।