विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो स्टील प्लांट में मुख्य महाप्रबंधकों का बड़ा तबादला, आरके राय बने नगर सेवा विभाग के नए सीजीएम

Published: Thu, 19 Nov 2026 01:06 PM (IST)

बोकारो इस्पात संयंत्र में मुख्य महाप्रबंधकों के विभागों में फेरबदल किया गया है। आरके राय को नगर सेवा विभाग का ...और पढ़ें

आरके राय बने नगर सेवा विभाग के नए सीजीएम।

आरके राय बने नगर सेवा विभाग के नए सीजीएम।

HighLights

  1. आरके राय बने नगर सेवा विभाग के नए सीजीएम।

  2. कुंदन कुमार को सीजीएम इंचार्ज टाउनशिप बनाया गया।

  3. पीके वर्मा को एचआरसीएफ विभाग का भी प्रभार मिला।

जागरण संवाददाता, बोकारो। सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यरत मुख्य महाप्रबंधकों के विभाग में फेरबदल की है। बीएसएल के एचआरसीएफ विभाग के मुख्य महाप्रबंधक राकेश कुमार राय को नगर सेवा विभाग का नया सीजीएम बनाया गया है। इनके समक्ष नगरीय क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर रोक तथा कंपनी के साधन संसाधनों को अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराना एक बड़ी चुनौती होगी।

नगर सेवा विभाग के सीजीएम कुंदन कुमार को सीजीएम इंचार्ज टाउनशीप पद की जिम्मेवारी कुछ माह के सौंपी गई है। कुंदन कुमार अगले माह यानी की 31 दिसंबर 2026 को अपने पद से सेवानिवृत होने वाले है।

कुंदन कुमार के कार्यकाल में ना सिर्फ बोकारो शहर में अतिक्रमण का ग्राफ बढ़ा, बल्कि सेल के सभी इकाई में बीएसएल अतिक्रमण के मामले में सबसे पहले पायदान पर आ गई। इससे कंपनी प्रबंधन के साथ नगर सेवा विभाग की छवि भी काफी धूमिल हुई है।

इसी प्रकार हॉट स्ट्रिप मिल के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी पीके वर्मा को हॉट स्ट्रिप मिल के साथ अब एचआरसीएफ विभाग का भी सीजीएम इंचार्ज बनाया गया है। इस बाबत सेल मुख्यालय ने आदेश जारी कर उक्त सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दी है।

यह भी पढ़ें- 20 नवंबर को उत्कृष्ट विधायक का चयन, स्पीकर की अध्यक्षता में समिति गठित; 22 को झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समाराेह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।