विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में मिला महिला का कटा सिर, बोकारो स्टेशन पर मचा हड़कंप

Published: Sat, 19 Sep 2026 05:31 PM (IST)

Patna- Ranchi Janshatabdi Express के इंजन में एक महिला का कटा सिर मिलने से बोकारो रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच ...और पढ़ें

Patna -Ranchi Janshatabdi Express के इंजन में मिला महिला का कटा सिर। (प्रतीकात्मक फोटो)

Patna -Ranchi Janshatabdi Express के इंजन में मिला महिला का कटा सिर। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में महिला का कटा सिर मिला।

  2. बोकारो रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गई, जीआरपी जांच कर रही।

  3. गोमो से आ रही बदबू के बाद बोकारो में हुई बरामदगी।

जागरण संवाददाता, बोकारो। पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से में महिला का कटा हुआ सिर मिलने से शनिवार को बोकारो रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गई। आरपीएफ की मौजूदगी में सिर को बाहर निकाला गया। इसके बाद जीआरपी ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर उसे अपने कब्जे में ले लिया।

ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचते ही इंजन के अगले हिस्से से तेज बदबू आने लगी। चालक की सूचना पर आरपीएफ बोकारो और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद कैटल गार्ड के समीप स्थित एक हॉल से करीब 50 वर्षीय महिला का कटा हुआ सिर बरामद किया गया। 

गोमो से बढ़ती गई बदबू, चंद्रपुरा में भी हुई जांच

जानकारी के अनुसार जनशताब्दी एक्सप्रेस में गोमो स्टेशन पर चालक बदला जाता है। वहां ट्रेन के इंजन से बदबू आने की सूचना पर मामूली जांच की गई थी। उस समय आशंका जताई गई कि संभवत: कोई चूहा मरकर इंजन के किसी हिस्से में फंस गया होगा। इसके बाद ट्रेन चंद्रपुरा पहुंची तो बदबू और तेज हो गई।

बोकारो स्टील स्टेशन पहुंचने के बाद चालक ने इंजन के अगले हिस्से की गहन जांच की सूचना दी, जिसके बाद महिला का कटा सिर बरामद हुआ।

आरपीएफ ओसी संतोष कुमार ने बताया कि बदबू की सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने इंजन के आगे जांच की। कैटल गार्ड के समीप एक हॉल के अंदर से महिला का कटा सिर मिला है। सिर काफी खराब स्थिति में था।

यह भी पढ़ें- बोकारो के चंद्रपुरा में गोली मारकर पति-पत्नी की हत्या, बेटा गंभीर

उन्होंने बताया कि सिर इंजन के आगे कैसे पहुंचा, इसे वहां किसने और कब रखा तथा मृत महिला कौन है, इसकी जांच की जा रही है। जीआरपी ने शव की पहचान और घटना के अन्य पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Instagram पर हुई दोस्ती, प्यार और शादी की बात; हैदराबाद से बोकारो पहुंचा प्रेमी, झारसुगुड़ा में दोनों पकड़े गए

स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार नायक ने बताया कि ट्रेन सुबह 11:35 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। सिग्नल देने के बाद पायलट ने वॉकी-टॉकी से कंट्रोल को इंजन के आगे कटा हुआ सिर पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी को जानकारी देकर जांच कराई गई।