यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्यार और तकरार के बीच मानवता शर्मसार
जब महिला पुलिसकर्मी बेहोश युवती के बाल पकड़ कर खींचने और उठाने की कोशिश करने लगीं।

बोकारो, जेएनएन। बोकारो जिले के चास की एक युवती व देवघर जसीडीह निवासी राहुल ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन ससुराल पहुंचने पर उसे ससुरालवालों ने ठुकरा दिया और साथ रखने से साफ मना कर दिया। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो उसे पुलिस बोकारो लेकर पहुंची। बोकारो आने के बाद पुलिस ने लड़की के घरवालों को बुलाया और युवती को लेकर घर जाने को कहा। लेकिन युवती की मां जब वहां आई तो लड़की घर जाने को तैयार नहीं हुई। वह अपने ससुराल जाने की जिद करने लगी। इसके लिए उसने पुलिसवालों के सामने गुहार लगाई।
लेकिन उसकी एक न सुनी गई। इस दौरान अचानक वह सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। कुछ लोग उसकी मदद को दौड़े और उसके मुंह पर पानी से छींटा मारने लगे। कुछ ने सहारा देकर उठाना चाहा। लेकिन कुछ लोग मोबाइल से इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग में ही लगे रहे। वहीं, दो महिला पुलिस कर्मियों ने तो सारी हदें पार कर दीं और दोनों बेहोश युवती का बाल पकड़ कर खींचने और उठाने की कोशिश करने लगीं। बाद में युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो भेजा गया।
फोटो: मनीष कुमार
पुलिस से गुहार लगाती युवती।
यह भी पढ़ेंः एमजीएम जमशेदपुर में अब तक 167 बच्चों की मौत
यह भी पढ़ेंः सभी मामलों का निपटारा कोर्ट ही करेगा तो जज को ही बनाना पड़ेगा डीसी
