विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CCL की खासमहल परियोजना के 22 सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा बकाया वेतन, प्रबंधन ने 1 दिसंबर तक भुगतान का दिया आश्वासन

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:30 AM (IST)

सीसीएल बीएंडके क्षेत्र की खासमहल परियोजना से सेवानिवृत्त 22 कर्मियों का फरवरी 2022 से लंबित बकाया वेतन 1 दिसंबर तक ...और पढ़ें

CCL के 22 सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा बकाया वेतन। जागरण

CCL के 22 सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा बकाया वेतन। जागरण

HighLights

  1. CCL के 22 सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा बकाया वेतन।

  2. एक दिसंबर तक होगा 22 कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान।

  3. लिखित आश्वासन के बाद 10 दिसंबर तक टला अनशन आंदोलन।

संवाद सहयोगी, फुसरो (बोकारो)। सीसीएल बीएंडके क्षेत्र की खासमहल परियोजना से सेवानिवृत्त 22 कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान एक दिसंबर तक किया जाएगा। शुक्रवार को महाप्रबंधक कार्यालय में प्रबंधन और एनसीओईए (सीटू) के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता में इस पर सहमति बनी।

प्रबंधन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद यूनियन ने 26 अक्टूबर से प्रस्तावित अनशन आंदोलन को 10 दिसंबर तक स्थगित कर दिया। विदित हो कि वर्ष 2022 के बाद खासमहल परियोजना से सेवानिवृत्त हुए 22 कर्मियों का फरवरी 2022 के 11 दिनों का वेतन अब तक लंबित था। इस मामले को लेकर यूनियन की ओर से प्रबंधन को कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन भुगतान नहीं हो सका।

सीटू के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार भोई ने कहा कि यूनियन लगातार बकाया वेतन भुगतान की मांग कर रही थी। प्रबंधन की ओर से जांच के बाद भुगतान का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बकाया भुगतान की प्रतीक्षा के दौरान दो-तीन सेवानिवृत्त कर्मियों का निधन भी हो गया।

प्रबंधन के उदासीन रवैये से आक्रोशित होकर यूनियन ने 26 अक्टूबर से महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अनशन करने की नोटिस दी थी। इसके बाद प्रबंधन ने वार्ता कर एक दिसंबर तक सभी 22 कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने का लिखित आश्वासन दिया।

वार्ता में क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक राजीव रंजन, कार्मिक प्रबंधक प्रेक्षा मिश्रा तथा यूनियन की ओर से जानकी साव, श्यामनारायण सतनामी, हरिहर साव, मो. सलीम और शंकर मंडल उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के स्टे के बीच हजारीबाग के हुरहुरू खास महल जमीन पर पक्का निर्माण शुरू, उठे सवाल

यह भी पढ़ें- कोल इंडिया ने बदली अधिकारियों की प्रमोशन पॉलिसी, नए नियमों से किसे और क्या फायदा होगा?