चंपाई सोरेन का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला: झारखंड में भ्रष्टाचार और घुसपैठ चरम पर, ममता बनर्जी जैसा होगा हाल
Champai Soren: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड में भ्रष्टाचार और घुसपैठ को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोला, कहा कि राज्य की हालत पश्चिम बंगाल जैसी हो गई है। उन्होंने बोकारो में भाजपा के प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए दावा किया कि हेमंत सरकार का हश्र भी ममता बनर्जी सरकार जैसा होगा।

बोकारो में भाजपा के प्रदर्शन को संबोधित करते चम्पाई सोरेन। (फोटो: जागरण)
HighLights
झारखंड में भ्रष्टाचार और घुसपैठ चरम पर: चंपाई सोरेन।
हेमंत सरकार का हाल ममता बनर्जी सरकार जैसा होगा।
बोकारो में भाजपा के पानी-बिजली प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
जागरण संवाददाता, बोकारो। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि झारखंड की हालत पश्चिम बंगाल जैसी हो गई है। यहां भी भ्रष्टाचार और घुसपैठ चरम पर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सरकार का हाल भी ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार जैसा होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सोमवार को बोकारो में भाजपा की ओर से पानी-बिजली जैसी जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के कारण जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की स्थिति कमजोर हुई, उसी तरह झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार का भी पतन तय है।
पंचायत से लेकर राज्य सचिवालय तक भ्रष्टाचार चरम पर
उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत से लेकर सचिवालय तक बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है और पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड घुसपैठियों का राज्य बनता जा रहा है और इससे राज्य की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। विस्थापितों की समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं है।
राज्य सरकार के मंत्री और नेता वसूली में लगे हुए हैं, जिससे आम जनता परेशान है। बिजली और पानी की समस्या को लेकर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि बोकारो जिले में 3.16 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य था, लेकिन आधा काम भी पूरा नहीं हुआ। जहां योजना लागू हुई है, वहां भी लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है।
200 यूनिट फ्री का वादा, घंटों नहीं मिल रही बिजली
सोरेन ने कहा कहा कि सरकार ने 72 घंटे में चापाकल मरम्मत का दावा किया था, लेकिन कई जगह चापाकल ही गायब हैं। वहीं 200 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा का भी लोगों को लाभ नहीं मिल रहा, क्योंकि पर्याप्त बिजली आपूर्ति ही नहीं हो रही है। उन्होंने वेतन घोटाले को पूरे प्रदेश का मामला बताते हुए कहा कि पैसे लेकर अधिकारियों की पोस्टिंग होने से व्यवस्था चरमरा गई है।
कांग्रेस के मंत्री वसूली में व्यस्त
कांग्रेस के मंत्री वसूली में लगे हुए हैं। पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरे बोकारो का बुरा हाल है और चीरा चास के लोग कई दिनों से पानी संकट से जूझ रहे हैं। बोकारो में निराशा का वातावरण है। प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने सात सूत्री मांगपत्र प्रशासन को सौंपा गया।
यह भी पढ़ें- धनबाद में पानी-बिजली संकट पर भाजपा का आक्रोश मार्च, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
कार्यक्रम में संबोधित करने वालों में पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल , अंबिका खवास, रोहित लाल सिंह, जयदेव राय, कुमार अमित , प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री अर्चना सिंह, संजय त्यागी, बिनोद कुमार, रामलाल सोरन, जय नारायण मरांडी, गिरिजा देवी, ईश्वर चंद्र महतो, अमर स्वर्णकार, जिला मंत्री मनोज ठाकुर ,विभीषण चौधरी, अंजना सिंह ,रवि जायसवाल, डॉ प्रकाश सिंह ,परिंदा सिंह, सुमित दास, सुनीता प्रसाद मंडल, अविनाश सिंह हरदीप,
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।