विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CCL में रिश्वतखोरी पर CBI का बड़ा एक्शन, 18 हजार लेते दो क्लर्क रंगेहाथ गिरफ्तार

Published: Fri, 18 Sep 2026 03:34 PM (IST)

CBI Dhanbad की टीम ने बोकारो थर्मल के सीसीएल गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रुपये रिश्वत लेते दो क्लर्कों को गिरफ्तार किया।

सीसीएल कर्मचारी को रिश्वतखोरी में पकड़कर ले जाती धनबाद सीबीआई की टीम। (फोटो सौजन्य)

सीसीएल कर्मचारी को रिश्वतखोरी में पकड़कर ले जाती धनबाद सीबीआई की टीम। (फोटो सौजन्य)

जागरण संवाददाता, बेरमो (बोकारो)। सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने छापामारी कर सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान के नाम पर 18 हजार रुपये रिश्वत लेते दो डीलिंग क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

CBI Raid In Bokaro

गिरफ्तार आरोपितों में सीएमपीएफ डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज शामिल हैं।

इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे कार्रवाई की। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई टीम अपने साथ ले गई। अचानक हुई कार्रवाई से परियोजना कार्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया।

कर्मचारियों में पूरे दिन सीबीआई की कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही। विदित हो कि सीसीएल में घूसखोरी के बाद सीबीआई की यही पहली कार्रवाई नहीं है। सीसीएल में घूसखोरी एवं भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई पहले भी 

मामला सेवानिवृत्त कर्मचारी के भुगतान से जुड़ा है

बताया जाता है कि गोविंदपुर परियोजना के सर्वे विभाग में कार्यरत जनता नगर निवासी रसूल जमा करीब सात माह पहले सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के कई महीने बीत जाने के बाद भी उनका सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान लंबित था।

आरोप है कि लंबित भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के एवज में दोनों डीलिंग क्लर्क उनसे रिश्वत की मांग कर रहे थे। लगातार परेशानी के बाद रसूल जमा ने धनबाद सीबीआई से इसकी शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि के बाद दोनों कर्मचारियों को पकड़ने की योजना बनाई।

रुपये देते ही सीबीआई ने दबोचा

शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से रसूल जमा ने जैसे ही दोनों आरोपित क्लर्कों को 18 हजार रुपये दिए, पहले से मुस्तैद सीबीआई टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने कार्यालय में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और दोनों कर्मचारियों को अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें- भोजूडीह में आद्रा रेल मंडल के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, धनबाद सीबीआई ने की कार्रवाई

सीबीआई की कार्रवाई के बाद परियोजना कार्यालय में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। मामले में सीबीआई की ओर से आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति मामले में CISF DIG शिप्रा पर CBI का शिकंजा, मुख्यालय भी कर रहा जांच

गिरफ्तारी के बाद यह भी जांच का विषय है कि भुगतान से जुड़े इस मामले में रिश्वत की मांग किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में की गई थी।