विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजूडीह में आद्रा रेल मंडल के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, धनबाद सीबीआई ने की कार्रवाई

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:58 PM (IST)

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

धनबाद सीबीआइ ने आद्रा रेल मंडल के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता को किया गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक फोटो)

धनबाद सीबीआइ ने आद्रा रेल मंडल के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता को किया गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सीबीआई ने रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया।

  2. मेडिकल लीव के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा।

  3. आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसर की तलाशी ली गई।

डिजिटल डेस्क, धनबाद। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को रिश्वतखोरी के मामले में दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के भोजूडीह स्थित चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर का कार्यक्षेत्र भोजूडीह, जिला बोकारो बताया गया है।

सीबीआई के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 15 सितंबर को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने मेडिकल लीव स्वीकृत करने के एवज में उससे 25 हजार रुपये की अनुचित राशि की मांग की थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया। इसी दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसर में तलाशी भी ली। आरोपी को धनबाद स्थित सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच जारी है।