विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता-वाराणसी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का ट्री-एग्जिट प्वाइंट बोकारो जिले में पेटरवार के बूढ़न गोडा में बनेगा

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:13 PM (IST)

बोकारो जिले में कोलकाता-वाराणसी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का एकमात्र एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पेटरवार के बूढ़न गोडा में बनेगा। यह स्टैंड क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा, यात्रा समय कम करेगा और रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

कोलकाता-वाराणसी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए बूढ़न गोडा में बनेगा बोकारो का इकलौता एक्सप्रेसवे स्टैंड।

कोलकाता-वाराणसी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए बूढ़न गोडा में बनेगा बोकारो का इकलौता एक्सप्रेसवे स्टैंड।

HighLights

  1. बोकारो का एकमात्र एक्सप्रेसवे स्टैंड बूढ़न गोडा में।

  2. यात्रा समय आधा होगा, आर्थिक विकास को बढ़ावा।

  3. स्थानीय रोजगार, कृषि और रियल एस्टेट में उछाल।

विकास गोस्वामी, कसमार (बोकारो)। भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन महत्वाकांक्षी कोलकाता-वाराणसी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर बोकारो जिले पेटरवार,कसमार एवं जरीडीह प्रखंड क्षेत्र के लोगो को हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने के लिए एकमात्र इंटरचेंज पेटरवार प्रखंड के बूढ़न गोडा में बनाया जाएगा।

बोकारो जिले के कई ग्रामीण हिस्सों से होकर गुजरने के बावजूद जिले में केवल बूढ़न गोडा को ही मुख्य इंटरचेंज के रूप में चिह्नित किया गया है। बोकारो स्टील सिटी, पेटरवार, कसमार, जरीडीह, गोमिया और बेरमो जैसे इलाकों के वाहन चालकों को यदि कोलकाता या वाराणसी की ओर जाने के लिए इस एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना होगा, तो उन्हें बूढ़न गोडा आकर ही वाहन चढ़ाना होगा।

क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी में आएगा बड़ा बदलाव

बूढ़न गोडा में स्टैंड बनने की आधिकारिक रूपरेखा स्पष्ट होने के बाद स्थानीय लोगों, किसानों और व्यापारियों को बड़े बदलाव की उम्मीद है। इस एक्सप्रेसवे के चालू हो जाने के बाद पेटरवार और बोकारो से वाराणसी और कोलकाता की दूरी तय करने में लगने वाला समय लगभग आधा रह जाएगा।

इससे न केवल आम यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि मेडिकल इमरजेंसी और व्यापारिक आवागमन भी सुगम होगा। जानकारो का कहना है कि जहां भी एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज या स्टैंड बनता है, वहां स्वतः ही व्यावसायिक गतिविधियां तेज हो जाती हैं।

बूढ़न गोडा और आसपास के गांवों में आने वाले समय में बड़े होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप, वाहन मरम्मत केंद्र (सर्विस सेंटर) और लॉजिस्टिक हब खुलने की प्रबल संभावना है। इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा।

वही पेटरवार और कसमार क्षेत्र सब्जियों और कृषि उपज के लिए जाना जाता है। एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ाव होने के कारण यहां के किसान अपनी उपज को कम समय में रांची, धनबाद, कोलकाता और बनारस की बड़ी मंडियों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे।

कनेक्टिविटी बेहतर होने की खबर के साथ ही इस पूरे बेल्ट में रियल एस्टेट और व्यावसायिक निवेश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

कई हिस्सों में समतलीकरण और शुरुआती निर्माण कार्य भी शुरू हो चुके हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का मानना है कि बूढ़न गोडा में इंटरचेंज बनने से पेटरवार एवं कसमार प्रखंड की पहचान राज्य के प्रमुख ट्रांजिट और ट्रांसपोर्ट हब के रूप में स्थापित होगी।

यह भी पढ़ें- झारखंड का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनेगा बोकारो, अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे के लिए 740 एकड़ जमीन का हस्तांतरण जल्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।