विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bokaro Steel Plant के प्रशासनिक भवन में लगी आग, सीआइएसएफ ने पाया काबू

Published: Mon, 24 Aug 2026 01:32 PM (IST)

SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रशासनिक भवन में रविवार देर रात सहायक प्रबंधक दीपक कुमार भगत के कार्यालय में आग ...और पढ़ें

‍‍BSL के प्रशासनिक भवन में आग पर काबू पाते CISF जवान। (फोटो जागरण)

‍‍BSL के प्रशासनिक भवन में आग पर काबू पाते CISF जवान। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रशासनिक भवन में आग लगी।

  2. सहायक प्रबंधक दीपक कुमार भगत के कार्यालय में घटना।

  3. सीआईएसएफ ने एक घंटे में आग पर पाया काबू।

जागरण संवाददाता, बोकारो। SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) के प्रशासनिक भवन में रविवार की देर रात लगभग दो बजे आग गई। आग प्रशासनिक भवन के दूसरे मंजिल पर स्थित सहायक प्रबंधक दीपक कुमार भगत के कार्यालय में लगी थी। इससे वहां धुएं का गुब्बार फैल गया।

घटना की तत्काल सूचना ड्यूटी पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने CISF BSL Fire Wing को दिया। इसके बाद फायर विंग की सात सदस्यीय टीम ने लगभग एक घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया। टीम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट अग्नि मो. ईशाम एवं इंस्पेक्टर राजेश कुमार राय संयुक्त रूप से कर रहे थे।

इस दौरान डीके भगत के कार्यालय में रखे कई विभागीय कागजात पूरी तरह से जल गए। डीके भगत बीएसएल में सहायक प्रबंधक क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाओं के पद पर कार्यरत है। आगजनी का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे के बाद प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिए।

यह भी पढ़ें- SAIL में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं, चासनाला GM के बाद टाउनशिप के DGM पर भी गिरी गाज

बता दे की साप्ताहिक अवकाश के कारण रविवार को प्रशासनिक भवन के सभी कार्यालय बंद रहते है। जिससे आगजनी की घटना के समय कोई वहां अफरातफरी नही मची और सीआइएसएफ की टीम ने समय रहते अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए आग को नियंत्रित कर लिया। इससे डीके भगत के कार्यालय कक्ष में रखे अन्य कई सामग्री जलने से बच गए।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।