SAIL में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं, चासनाला GM के बाद टाउनशिप के DGM पर भी गिरी गाज
SAIL प्रबंधन ने झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के डीजीएम विशाल कुमार बंसल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। यह कार्रवाई ...और पढ़ें

SAIL में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सेल डीजीएम विशाल बंसल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति मिली।
खराब प्रदर्शन, भ्रष्टाचार की शिकायतों पर हुई कार्रवाई।
पहले जीएम से डिमोट कर डीजीएम बनाया गया था।
जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में काम करने वाले अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसकी शुरूआत बीएसएल के अधीन संचालित झारखंड ग्रुप आफ माइंस से की गई है।
जहां चासनाला कोल वाशरी के महाप्रबंधक मो. अदनान के बाद अब सिविल व टाउनशीप विभाग के उप महाप्रबंधक विशाल कुमार बंसल को सेल प्रबंधन ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति देते हुए नौकरी से हटा दिया है। सेल मुख्यालय अपने अधिकारियों पर यह कार्रवाई विभिन्न इकाइयों में बनाई गई आंतरिक स्थायी समिति के रिपोर्ट के आधार पर कर रही है।
जहां कंपनी के आचरण, अनुशासन और अपील नियमों में निहित व्यवस्था के तहत प्रशासनिक दक्षता के लिए समय से पहले अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का फैसला लिया गया है।
इसके लिए बोकारो इस्पात संयंत्र सहित पूरे सेल में लगभग एक दर्जन ऐसे अफसरों की सूची तैयार की जा रही है, जो की प्रबंधन के उम्मीदों के अनुरूप अपना बेहतर प्रदर्शन नही कर पा रहे है, साथ ही उनकी कार्यप्रणाली, सीसीआर में मिले ग्रेड, विभागीय स्तर पर किसी भष्ट्राचार आदि मामलों में शामिल होने की शिकायत का मूल्यांकन कर अनिवार्य सेवानिवृति देने का निर्णय लिया जा रहा है।
जीएम से डीजीएम बनाए गए थे वीके बंसल
सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र के तत्कालीन महाप्रबंधक विशाल कुमार बंसल को जीएम से डीजीएम बनाते हुए साल 2024 में चासनाला कोल वाशरी में तबादला कर दी थी। उस समय में वे नगर सेवा भवन में महाप्रबंधक सिविल के पद पर कार्यरत थे।
यह भी पढ़ें- CISF जवानों-अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, अब स्पेशल इमरजेंसी कोटा से मिलेगा कन्फर्म रेल टिकट
वीके बंसल पर एक ठेकेदार से रुपये लेने देन की मिली शिकायत के बाद सेल मुख्यालय ने उन्हें निलंबित कर दिया था। जहां जांच में मामले की सत्यता के बाद उन्हें डिमोट कर जीएम से डीजीएम बना दिया गया और माइंस यूनिट में तबादला कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- बोकारो कोर्ट का अहम फैसला: जमीन-मकान के लिए ली गई राशि उत्तराधिकारियों को ब्याज समेत लौटानी होगी
वीके बंसल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का कारण उनका पुराना सर्विस रिकार्ड भी माना जा रहा है। हालांकि वीके बंसल स्वयं बीएसएल के विजिलेंस विभाग में भी अपनी सेवा दे चुके है, जहां अधिकारियों का मुख्य काम भष्ट्राचार पर लगाम लगाना होता है।
