विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CISF जवानों-अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, अब स्पेशल इमरजेंसी कोटा से मिलेगा कन्फर्म रेल टिकट

Published: Sat, 15 Aug 2026 04:26 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2026 07:26 PM (IST)

CISF कर्मियों को अब रेल यात्रा के लिए स्पेशल इमरजेंसी कोटा मिलेगा, जिससे उन्हें कन्फर्म टिकट और प्राथमिकता के आधार पर बर्थ मिल सकेगी।

CISF Personnel को रेल यात्रा में मिलेगा कंफर्म टिकट। (प्रतीकात्मक फोटो)

CISF Personnel को रेल यात्रा में मिलेगा कंफर्म टिकट। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सीआइएसएफ कर्मियों को मिलेगा स्पेशल इमरजेंसी रेल कोटा।

  2. पहचान पत्र और लीव सर्टिफिकेट से मिलेगा आरक्षित टिकट।

  3. एनसीपी सांसद के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय की पहल।

जागरण संवाददाता, बोकारो। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में काम करने वाले राजपत्रित व गैर राजपत्रित कर्मियों को अब रेल में यात्रा करने के लिए स्पेशल इमरजेंसी कोटा में आरक्षित टिकट दिया जाएगा। इससे उन्हें ट्रेन में यात्रा के दौरान कन्फर्म टिकट के साथ प्राथमिकता के आधार पर बर्थ मिल सकेगी।

आरक्षित टिकट लेने के लिए उन्हें अपना आईडी कार्ड के साथ विभागीय स्तर पर दी निर्गत की गई वैध लीव सर्टिफिकेट की छायाप्रति रेलवे के टिकट काउंटर पर जमा करनी होगी। इसका लाभ सिर्फ सीआइएसएफ में काम करने वाले अधिकारी व जवानों को ही दिया जाएगा। इसके हकदार उनके आश्रित स्वजन नही होंगे।

इस मामले को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रो. वर्षा एकनाथ गायकवाड ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक प्रस्ताव दी थी। जिसमें उन्होंने कहा है की सीआइएसएफ के जवान देश के विभिन्न राज्यों से आते है और अपने परिजनों से हजार किलोमीटर दूर हवाई अड्डा, संसद भवन, परमाणु संस्थान, मेट्रो, बंदरगाह, औद्योगिक संस्थान के साथ देश के अन्य अति संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात है।

ऐसे में पर्व त्योहार या अन्य विषम परिस्थिति में कई महीनों पर विभागीय स्तर पर छुट्टी तो मिलती है, परंतु छुट्टी के दौरान अपने घर आने या जाने पर ट्रेन में कन्फर्म टिकट नही मिलता है। इस वजह से कई बार वेटिंग लिस्ट में नाम होने के कारण वे समय पर घर नही पहुंच पाते है, या उन्हें मजबूरी में अपनी छुट्टी को रद्द करनी पड़ती है।

देश व सार्वजनिक संस्थानों की सुरक्षा करने वाले इन जवानों को अपने ही घर जाने के लिए कठिनाई का सामना करना, इनके साथ इनके परिजनों के लिए भी काफी दुर्भाग्य की बात है।

इसके बाद रेल मंत्रालय इस मामले को लेकर विचार मंथन प्रारंभ कर दी है। जहां सीआइएसएफ के साथ अन्य अर्धसैनिक बल के जवानों के लिए रेल यात्रा के दौरान स्पेशल इमरजेंसी कोटा योजना लागू करने की पहल की जा रही है।