विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 24 अफसरों का हुआ ट्रांसफर; कई थाना प्रभारी बदले

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:22 AM (IST)

Bokaro Police Transfer:बोकारो के एसपी नाथू सिंह मीणा ने विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 24 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

Bokaro Police Transfer: बेरमो से बीएस सिटी तक बदले थाना प्रभारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

Bokaro Police Transfer: बेरमो से बीएस सिटी तक बदले थाना प्रभारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बोकारो एसपी ने 24 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया।

  2. विधि-व्यवस्था सुधारने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया।

  3. कई थाना प्रभारियों को नए स्थानों पर भेजा गया।

जागरण संवाददाता, बोकारो। Bokaro Police Transfer विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बोकारो के एसपी नाथू सिंह मीणा ने 24 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। एसपी ने सभी अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नए पदस्थापन स्थान पर योगदान देने का आदेश दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, पुलिस केंद्र बोकारो में तैनात इंस्पेक्टर नित्यानंद महतो को थाना प्रभारी बेरमो बनाया गया है। बेरमो के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह को थाना प्रभारी बीटीपीएस, सेक्टर चार के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार को थाना प्रभारी माराफारी और पुलिस केंद्र की इंस्पेक्टर ममता कुमारी को थाना प्रभारी बीएस सिटी बनाया गया है।

पुलिस केंद्र में तैनात इंस्पेक्टर विक्रांत कुमार को थाना प्रभारी सेक्टर छह और यातायात के इंस्पेक्टर नितीश कुमार को थाना प्रभारी सेक्टर चार की जिम्मेदारी दी गई है।

बीएस सिटी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास को थाना प्रभारी सेक्टर-12, साइबर थाना के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को बेरमो अंचल और सेक्टर-12 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह को चास मुफस्सिल अंचल भेजा गया है।

साइबर थाना के इंस्पेक्टर अनिल कच्छप को गोमिया अंचल और सेक्टर छह की थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगीता को चंदनकियारी अंचल में बतौर इंस्पेक्टर तैनात किया गया है। पुलिस केंद्र में तैनात इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी को थाना प्रभारी यातायात, बीटीपीएस के थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव और माराफारी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद आजाद खां को साइबर थाना भेजा गया है।

दुगदा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार को ओपी प्रभारी बोकारो झरिया, हरला थाना के दारोगा अमित कुमार को थाना प्रभारी दुगदा बनाया गया है। नावाडीह थाना के सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार राम को ओपी प्रभारी कथारा तथा बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह को थाना प्रभारी चंद्रपुरा बनाया गया है।

टास्क फोर्स बोकारो के सब इंस्पेक्टर अमरजीत कुमार सिंह को ओपी प्रभारी अमलाबाद, सेक्टर चार थाना के सब इंस्पेक्टर आवेंद्र कुमार साव को ओपी प्रभारी भोजूडीह, चीरा चास थाना के सब इंस्पेक्टर उदय शंकर शर्मा को ओपी प्रभारी बनगड़िया, बीएस सिटी थाना के दारोगा अनिल लिंडा को थाना प्रभारी नावाडीह, चास थाना के दारोगा मुकेश दयाल सिंह को थाना प्रभारी पेंक-नारायणपुर और पेंक-नारायणपुर थाना के सब इंस्पेक्टर शशिकांत ठाकुर को मकौली टीओपी प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- बोकारो के चंद्रपुरा में गोली मारकर पति-पत्नी की हत्या, बेटा गंभीर

यह भी पढ़ें- Instagram पर हुई दोस्ती, प्यार और शादी की बात; हैदराबाद से बोकारो पहुंचा प्रेमी, झारसुगुड़ा में दोनों पकड़े गए